फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Blasphemy

झांसा देकर दूसरी शादी करने वाले सिपाही की बर्खास्तगी की संस्तुति

Sun, 09 Apr 2017 12:59 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sun, 09 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Blasphemy
rape
शादीशुदा होते हुए भी बदायूं की लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने और बाद में बेटी पैदा होने पर घर से निकाल देने के आरोपी की नौकरी अब खतरे में है। सीओ सिटी प्रथम डा. सतीश कुमार ने सिपाही को जांच में दोषी मानते हुए बर्खास्त करने की संस्तुति आला अफसरों को भेजी है। इस रिपोर्ट के आधार पर उसकी बर्खास्तगी हो सकती है।
विज्ञापन

थाना जरीफनगर के कस्बा नाधा की रहने वाली लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर सिपाही जितेंद्र यादव ने 16 दिसंबर 2013 को धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर ली थी। शिकायत पर एसएसपी बदायूं ने सिपाही को नाधा चौकी से हटाक र लाइन भेज दिया था। पहली पत्नी के परिवार वालों की शिकायत को भी पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। सिपाही नोएडा में लड़की को पत्नी की तरह रखता रहा। इस दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया। सिपाही के घर वाले जब उसके पास पहुंचे तो उसे पता चला कि सिपाही ने एक शादी पहले ही की हुई है। लड़की के मुताबिक सिपाही के घर वालों ने उससे अल्टो कार लाने की डिमांड करनी शुरू कर दी। आरोप है कि बाद में पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद लड़की ने आरोपी पति और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया। उधर, मुकदमा लिखने के बाद आरोपी सिपाही को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। बदायूं से तबादला बरेली होने के बाद सिपाही को बहाल कर दिया गया। लड़की ने करीब दो महीने पहले अपने बच्चे के साथ डीआईजी के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीआईजी ने मामले की जांच सीओ सिटी प्रथम को दे दी। सीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट में सिपाही को दोषी मानकर उसकी बर्खास्ती की सिफारिश कर दी है। सिपाही पर आरोप है कि उसने पहली पत्नी से होते दूसरी शादी की है, जबकि हिंदू लॉ के तहत किसी को संविधान में ऐसा करने की इजाजत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed