फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Biharipur two sides clashed stones

बिहारीपुर में दो पक्ष भिड़े, पथराव

Sun, 21 Feb 2016 02:03 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 21 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Biharipur two sides clashed stones
बरेली। बिहारीपुर में मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो जाने पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। गिरफ्तारी पर भड़की महिलाओं ने पुलिस चौकी पर पत्थर फेंककर हंगामा खड़ा कर दिया। सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को शांत करके रविवार को दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात को बिहारीपुर के सिराज अहमद ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की कि उसका पड़ोसी गब्बर शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा है। पुलिस गब्बर को पकड़कर पुलिस चौकी में ले आई। गब्बर के पक ड़ने से गुस्सा उसके परिवार की महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिलाओं का कहना था कि सिराज और उसके परिवार के लोग उनसे इसलिए चिढ़ते हैं कि उनके परिवार में उन्हीं के समुदाय की बहू है। उनकी नजर उनके मकान पर भी है। जबकि सिराज का कहना था कि गब्बर आए दिन उनके समुदाय के लोगों को नशे में गाली देता है। उनका गब्बर के मकान से कोई मतलब नहीं है। महिलाओं ने सिराज पर आरोप लगाने के बीच पुलिस चौकी पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सुधीर पाल धामा और सीओ सिटी ने महिलाओं को समझाकर शांत किया। सीओ सिटी ने बताया कि दो परिवार का मामूली सा विवाद है। गब्बर मोहल्ले में गाली-गलौज कर रहा था। उसे कोतवाली में बैठा लिया गया है। कोई खास बात नहीं है। रविवार को दोनों पक्षों को बुलाकर बात करने के बाद सच्चाई का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed