{"_id":"58a9ebb04f1c1b5833d8a1ba","slug":"beti-bachao-beti-scheme-named-educate-big-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर बड़ी ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर बड़ी ठगी
बरेली।
Updated Mon, 20 Feb 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर बड़ी ठगी
- फोटो : Beti Bachao, Beti scheme named Educate big swindle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में गरीब और भोले भाले लोगों से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर वसूली हो रही है। ठग बकायदा इसके फार्म भी उपलब्ध करा रहे हैं, इनका सत्यापन सांसद, विधायक, ग्राम प्रधान और पार्षदों से कराया जा रहा है। ठग भरे हुए फार्म सीधे बाल विकास व महिला कल्याण मंत्रालय दिल्ली स्पीड पोस्ट से भिजवा रहे हैं। एक आवेदक से पांच सौ से एक हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। नियोजित तरीके से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नामक योजना के नाम पर दो लाख रुपये दिलाने का झांसा लोगों को दिया जा रहा है। ठगों का जाल गांव मोहल्लों में फैला हुआ है, जो कि लोगों को मुफ्त फार्म दे रहे हैं। फार्म भरवाने के बाद उनसे पांच सौ से एक हजार रुपये पैरवी के नाम पर वसूलते हैं। फार्म सीधे बाल विकास व महिला कल्याण मंत्रालय, दिल्ली स्पीड पोस्ट कराए जा रहे हैं। इससे एक फार्म पर करीब 50 रुपये डाक विभाग पर खर्च हो रहा है। डाकघरों पर हर दिन एक हजार से ज्यादा फार्म पोस्ट हो रहे हैं। उधर, दिल्ली स्थित शास्त्री भवन पर अनावश्यक डाक एकत्र होने लगी है।
सत्यापन के लिए मारामारी
फोटोस्टेट फार्म पर आवेदक लड़की का फोटो लगाया जा रहा है। फार्म पर लिखे निर्देशानुसार ग्राम प्रधान आदि से इसका सत्यापन होना चाहिए, इसलिए आवेदकों की भीड़ जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों पर पहुंच रही है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री कार्यालय पर फार्म लेकर पहुंचने वालों को लगातार समझाया जा रहा है, फिर लोग फार्म भरने वाले बढ़ते जा रहे हैं। यही स्थिति विधायक कार्यालयों पर है। फार्म पर किसी सरकारी कार्यालय से सत्यापन नहीं कराया जा रहा है।
गड़बड़ी की आशंका
फार्म में आवेदकों से आधार कार्ड छाया प्रति लगवायी जा रही है। दलाल ठग योजना की धनराशि दो लाख रुपये सीधे बैंक खाता में पहुंचने का दावा कर रहे हैं। इसलिए फार्म पर बैंक खाता ब्योरा और आईएफएससी कोड आदि भरवाया गया है। इससे लोगों से फ्रॉड होने की संभावना है। स्थानीय प्रशासन ने बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ नामक योजना से इंकार किया है।