फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Beam down school building, students remained unhurt

स्कूल भवन का बीम गिरा, बाल-बाल बचीं छात्राएं

Thu, 01 Dec 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 01 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Beam down school building, students remained unhurt
Beam down school building, students remained unhurt - फोटो : बरेली, अमर उजाला
दशकों पुराना दमखोदा (रिछा) क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुंडिया जागीर का जर्जर स्कूल भवन में बुधवार को बड़े हादसे से बच्चे बाल-बाल बच गए। भवन का एक बीम अचानक धराशायी हो गया। पास में ही खेल रही तीन छात्राएं किसी तरह बच गईं। इस घटना से बच्चे भयभीत हैं।
विज्ञापन

  ग्रामीणों ने बताया कि मुंडिया जागीर का यह स्कूल भवन करीब 70-80 साल पुराना है। यह जर्जर हालत में पहुंच चुका है। स्कूल के हेडमास्टर शमीम अहमद ने बताया कि वह चार-पांच बार बीईओ और एक बार बीएसए को लिखकर दे चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। स्कूल में 243 बच्चे पंजीकृत हैं। बीईओ के आदेश पर चार माह से कक्षा दो, तीन और चार के 145 बच्चों की कक्षाएं जूनियर हाईस्कूल के भवन में लगती हैं। कक्षा एक और पांच की कक्षाएं यहीं बने एक अतिरिक्त कमरे में लगती हैं। बुधवार को इंटरवल के समय जर्जर भवन का एक बीम अचानक गिर गया। वहीं खेल रहीं कक्षा पांच की तीन छात्राएं हिना, निकहत, तमीमा इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। हेडमास्टर शमीम ने बताया कि जर्जर भवन की तरफ बच्चों को जाने से रोकने के लिए रस्सी बांधी गई है। शिक्षा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद गयास समेत अभिभावकों का कहना है कि स्कूल भवन दोबारा बनना चाहिए। कार्यवाहक बीईओ नजमुल इरफान ने बताया कि देखने के बाद कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed