{"_id":"8917b45f7e39545c32e8521dd30d012d","slug":"bdc-member-s-husband-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्य के पति को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीसी सदस्य के पति को गोली से उड़ाया
बरेली
Updated Thu, 14 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/बरसेर। सिरौली के गुलड़िया अरिल गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य राखी उर्फ मनोकामना के पति मंजू सिंह की बुधवार को उसी के तहेरे भाई ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह दाढ़ी बनवाने गांव में ही नाई की दुकान पर जा रहा था। हमलावरों ने पहले रास्ते में ही मंजू सिंह की पीठ में गोली मारी। घायल मंजू ने इसके बाद जान बचाने के लिए दौड़ते हुए एक दुकान में घुस गए और अंदर से शटर गिरा लिया लेकिन हमलावरों ने शटर उठाकर उन्हें बाहर निकाल लिया और दूसरी गोली उनके सीने में उतार दी। मंजू की वहीं मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मंजू के तहेरे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके बीच गांव में दबंगई दिखाने को लेकर कुछ समय से रंजिश चल रही थी।
बुधवार दोपहर 1.20 बजे मंजू सिंह दाढ़ी बनवाने गांव में ही नाई की दुकान पर जा रहे थे। गांव के लोगों के मुताबिक रास्ते में पहले से असलहे लेकर बैठे मंजू सिंह के तहेरे भाई अर्जुन सिंह और उसके साथी सौदान यादव और कल्लू ने उस पर गोली चला दी। पीठ पर गोली लगने के बाद जान बचाने के लिए मंजू ने दौड़ लगा दी और अफजल की खाली पड़ी दुकान में घुसकर अंदर से शटर गिरा लिया लेकिन उसे लॉक करने से पहले ही पीछा करते हुए हमलावर पहुंच गए। उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दुकान का शटर उठाकर मंजू को बाहर खींच लिया और दूसरी गोली उसके सीने में गोली उतार दी। खून से लथपथ मंजू वहां से भागे लेकिन कुछ ही दूरी पर गिर गए और दम तोड़ दिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर गांव छोड़कर फरार हो गए। मृतक के घर वाले भी इकट्ठे हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा लेकिन मंजू के छोटे भाई सुनील, पत्नी राखी और मां गुड्डो ने शव नहीं उठाने दिया। उन्होंने मौके पर ही हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करनी शुरू कर दी। पुलिस के काफी समझाने के बाद परिवार वालों ने शव को उठाने दिया।
एसओ गजेंद्र त्यागी ने बताया कि मंजू के छोटे भाई सुनील कुमार की तहरीर पर अर्जुन, पिंटू, सौदान यादव, कल्लू और बंटी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक मंजू के खिलाफ रामपुर के ढकिया थाने मे छह मुकदमे दर्ज हैं जबकि अर्जुन के खिलाफ सिरौली थाने में तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज है।