{"_id":"5c42a5768bc20ee03680cd12710736cd","slug":"bba-students-took-a-break-neck-chain-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीए के छात्र पर हमला कर गले की चेन तोड़ ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीबीए के छात्र पर हमला कर गले की चेन तोड़ ले गए
बरेली
Updated Tue, 16 Feb 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इज्जतनगर क्षेत्र के वीरसावरकर नगर निवासी निर्भय सिंह इज्जतनगर मंडल कार्यालय में मुख्य कार्यालय अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। उनका पुत्र राहुल सिंह निजी कॉलेज से बीबीए कर रहा है। उसका बीबीए का प्रथम वर्ष है। राहुल राजेंद्र नगर में कोचिंग पढ़ता है। वह सोमवार को रात आठ बजे कोचिंग से बाइक से अपने दोस्त सैनिक कॉलोनी निवासी संजय को छोड़ने के लिए जा रहा था। तभी गली नंबर एक के पास खड़े आधा दर्जन युवकों ने बाइक रोक ली और राहुल की लात घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। यह देखकर बाइक पर मौजूद संजय ने शोर मचाया तो लोग बचाव को आए। इसी दौरान हमलावर राहुल के गले की चेन तोड़कर ले गए। एक छोटा सा टुकड़ा उसके हाथ में ही रह गया। जिसे लेकर वह अपने माता पिता के साथ देर रात बारादरी थाने पहुंचा। वहां से पीड़ित परिवार को बारादरी पुलिस ने इज्जतनगर थाने भेज दिया। तहरीर मिलने के बाद इज्जतनगर थाने के दरोगा अजीत ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन