{"_id":"57129a694f1c1b95724a6b36","slug":"baroda-put-a-dent-in-the-bank-carried-5-66-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौदा बैंक में लगाई सेंध, 5.66 लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ौदा बैंक में लगाई सेंध, 5.66 लाख उड़ाए
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 17 Apr 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
बैंक में खुली पड़ी तिजोरी
गांव पवन नगला बस अड्डे के पास स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक कुआंडांडा में शुक्रवार रात पीछे से नकब लगाकर बदमाशों ने तीन चरण पार किए और गैस कटर से अंदर रखी तिजोरी काटकर पांच लाख 66 हजार रुपये निकाल ले गए। शनिवार सुबह बैंक खुलने पर प्रबंधक और स्टाफ सन्न रह गया। अफसरों ने फील्ड यूनिट के साथ मुआयना कर घटना की जानकारी ली। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। भुता के गांव पवन नगला बस स्टैंड के पास स्थित इस ग्रामीण क्षेत्र की ब्रांच में 13 अप्रैल की शाम तक काम हुआ था। बैंक प्रबंधक शिवसरन दीक्षित 13 अप्रैल की शाम बैंक को लाक करके गए थे। फिर 14 और 15 अप्रैल को अवकाश था। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे श्री दीक्षित की मौजूदगी में स्टाफ ने बैंक खोला और देखा कि कैश रूम का ताला टूटा पड़ा है। स्टाफ हैरत में पड़ गया। तिजोरी देखी तो उसे गैस कटर से काटकर खोला गया था और उसमें रखा पांच लाख 65 हजार 942 रुपये कैश गायब था। प्रबंधक ने हेड आफिस बरेली और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी देहात यमुना प्रसाद, एसपी क्राइम विजय गौतम के साथ फील्ड यूनिट के सदस्य पहुंचे। इन्होंने घटनास्थल का जायजा लेकर कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों से भी पूछताछ की।
कई लाक काटकर पहुंचे तिजोरी तक
तिजोरी तक पहुंचने के लिए बदमाशों ने खासी मशक्कत की। फील्ड यूनिट ने पाया कि बैंक के पिछले हिस्से की दीवार में काफी बड़ा छेद किया गया है। इस के जरिये बदमाश अंदर गैलरी में घुसे हैं। इसके बाद उन्होंने गैलरी की तरफ खुलने वाले बैंक के लोहे के गेट में कुंडे के पास हाथ डालने लायक जगह गैस कटर से काटी। फिर वह कुंडा भी कटर से काट डाला जिसमें अंदर से लाक नहीं लगा था। इसके बाद अंदर जाकर कैश रूम के लोहे के गेट का ताला लगा कुंडा काट डाला। उन्होंने अलार्म के तार भी काटे और फिर तिजोरी को कटर से काटा। इसमें भी नीचे की रेक में रुपये रखे थे, जिसे कटर से काटा गया।
शुक्रवार रात की वारदात
चोरों ने जिस स्थान पर नकब लगाया उसके पास में ही बैंक शाखा भवन के मालिक प्रेमबाबू का कच्चा खपरैल वाला मकान है। इसमें भूसा भरा है और चारा मशीन लगी है। प्रेमबाबू अंदर गांव में रहते हैं। प्रेमबाबू ने बताया कि शुक्रवार शाम वह यहां आए और मशीन से चारा काटकर ले गए। तब सब ठीकठाक था और दीवार में कोई नकब नहीं लगा था। इससे स्पष्ट हो गया कि घटना शुक्रवार रात ही हुई है।
विज्ञापन
बैंक की बनावट से परिचित थे बदमाश
वारदात करने वाले बदमाशों में या तो कोई स्थानीय व्यक्ति रहा होगा या फिर उन्होंने इस ब्रांच की अच्छी तरह रेकी की होगी। शायद तभी उन्हें बैंक के हर हिस्से की अच्छी तरह जानकारी थी। उन्होंने वारदात के वक्त कैश रूम के बराबर के कमरे में जाने की कोशिश भी नहीं की। संबंधित कक्ष में तिजोरी जैसी दूसरी अलमारियां भी रखी थीं, उन्हें छुआ तक नहीं। बैंक के दस्तावेज व अन्य सामान यथावत रखा मिला।
सुरक्षा रामभरोसे
ग्रामीण क्षेत्र की इस ब्रांच में हुई घटना से पुलिस गश्त पर सवाल उठता है तो बैंक स्तर पर भी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था। ब्रांच में न तो कोई गार्ड था और न ही सीसीटीवी कैमरा लगा था जिससे खुलासे में कोई मदद मिल सके। प्रबंधक का कहना था कि बड़ी ब्रांचों में ही इस तरह की सुविधा होती है।
वर्जन
थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जल्दी ही इस घटना का पर्दाफाश कर गिरोह को पकड़ें। एसपी क्राइम ने भी अपनी टीम को सुरागकशी में लगाया है। जल्द ही सकारात्मक नतीजा निकलेगा। - यमुना प्रसाद, एसपी ग्रामीण