फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly, Lucknow girl to marry boyfriend arrived, Hungama

प्रेमी से शादी करने बरेली पहुंची लखनऊ की लड़की, हंगामा

Mon, 13 Feb 2017 01:11 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 13 Feb 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
थाना बारादरी में रविवार दोपहर तीन बजे 25 साल की एक युवती हरे रंग के कपडे़ पहने महिला के साथ पेड़ के चबूतरे पर बैठी हुई थी। जानकारी करने पर पहले तो वह कुछ बताने को तैयार नहीं हुई। पूछने लगी आप कौन हैं। यह बताने पर कि मीडिया से हूं तो चुप हो गईं। कहने लगी अभी कुछ नहीं कहना है। कुछ देर बाद एसएसआई जेपी यादव से युवती अपनी कहानी सुनाने लगी। युवती ने बताया कि वह लखनऊ की रहने वाली है। हरियाणा में उसकी सुरेश शर्मा नगर के परम चौधरी नाम के युवक से मुलाकात हुई थी। सात साल तक वह उसके साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रही। अब उसने चुपचाप झांसी की लड़की से सगाई कर ली। 
विज्ञापन

दोस्तों ने सगाई के फोटो व्हाइट्एस पर भेजे तो जानकारी हुई। लड़की कहती रही कि परम से उसकी आर्य समाज मंदिर में शादी करा दो। वह शादी करने के लिए राजी नहीं होता है तो उसके खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई करो। एसएसआई ने इस पर कहा कि पुलिस किसी की जबरदस्ती शादी तो नहीं करा सकती है। परम को बुलाकर उससे बात की जाएगी, वह शादी करने लिए राजी होगा तभी शादी हो सकती है। एसएसआई युवती से बात कर निपटे ही थे कि परम चौधरी और उसकी मां आ गए। दोनों पक्षों के बीच बातचीत होने लगी। परम की मां ने युवती पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। कहने लगी कि नोएडा में पढ़ाई के दौरान कॉलेज में उनके बेटे की मुलाकात हुई थी। यहां से उनका बेटा पुणे पढ़ने गया तो वहां भी युवती पहुंच गई, जबकि इसका वहां कोई मतलब नहीं था। बिना वजह यह युवती उनके बेटे के पीछे पड़ी है। हमारे यहां दूसरी बिरादरी में शादी नहीं की जाती है, इसलिए वह इस युवती से अपने बेटे की शादी नहीं कर सकती हैं। इसे लेकर दोनों पक्षों में नोंकझोंक होने लगी। इस दौरान परम की मां बेहोश हो गईं। इसके बाद मामले में आगे कोई बात ही नहीं हो पाई। 
विज्ञापन


परम की मां के बेहोश होने पर युवती घबराई
थाना बारादरी कार्यालय के बाहर अचानक परम की मां के बेहोश होने पर संभालना मुश्किल हो गया। परम ने युवती की बहन की मदद से मां को थाने के बाहर पड़ी मेज पर लिटाकर बाहर खड़ी कार बुलाई। इस दौरान युवती ने मदद करने की कोशिश की तो परम ने उसे झटक दिया। कहने लगा कि तुम्हारी वजह से ही मैं और मेरी मां थाने आए हैं। मुझे तुम्हारी मदद की जरूरत ही नहीं है। बाद में युवती और उसकी बहन परम की कार में ही बैठकर उसके साथ चली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का वादा करके संबंध बनाता रहा
पुलिस के मुताबिक, नोएडा में दोस्ती होने के बाद परम ने शादी का झांसा देकर लड़की से संबंध बनाने शुरू कर दिए। दोनों गुड़गांव (हरियाणा) में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। परम उससे शादी करने के बजाए दूसरी लड़की से शादी के चक्कर में है। कहता है कि दोस्ती तो हो ही जाती है, शादी करना जरूरी थोड़े ही है। उसकी मां कैंसर की मरीज है। अपनी मां को छोड़कर शादी नहीं कर सकता है।

युवती का क्रेडिट कार्ड भी परम पर
पुलिस के मुताबिक, युवती हरियाणा में किसी निजी कंपनी में नौकरी करती है। परम भी यहां निजी बैंक में कर्मचारी है। युवती के क्रेडिट कार्ड और एटीएम कार्ड परम कभी भी ले लेता था। मां की बीमारी के नाम पर परम ने कई बार लड़की का पूरा वेतन ही ले लिया, लेकिन उसको इसकी परवाह नहीं है। युवती कहती है कि उसे तो परम के साथ घर बसाना था, इसलिए इस पर कभी आपत्ति नहीं जताई। परम के चुपचाप सगाई करने की खबर से उसे झटका लगा। फोन किया तो परम कहने लगा कि मां की खातिर सगाई करनी पड़ी। 


परम के पिता नहीं है, मां बीमार रहती हैं। लखनऊ की युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने की कोशिश की जा रही है। समझौता नहीं होगा तो युवती की तहरीर पर मुकदमा लिखकर कार्रवाई कर दी जाएगी  -राजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक, बारादरी। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed