फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   arresting

टिकट ब्लैक करने वाले बुकिंग क्लर्क समेत दो गए जेल

Sun, 08 Feb 2015 01:23 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 08 Feb 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
चौदह जून 2014 को बरेली जंक्शन आरपीएफ ने तिलहर (शाहजहांपुर) रेलवे स्टेशन पर छापा मारकर तत्काल आरक्षित टिकट ब्लैक वाले बुकिंग क्लर्क छेदालाल को रंगेहाथ पकड़ा था। दूसरा आरोपी तिलहर कस्बे के मौजमपुर निवासी नितिन गुप्ता मौके से फरार हो गया था। इन दोनों के खिलाफ जंक्शन आरपीएफ थाने में रेलवे एक्ट की धाराओं में मुकदमा कायम किया गया था। उस दिन छेदालाल को आरपीएफ थाने से जमानत दे दी गई थी। नितिन फरार चल रहा था। शुक्रवार को आरपीएफ ने तिलहर में दबिश देकर नितिन को गिरफ्तार किया। इसके बाद बुकिंग क्लर्क छेदालाल को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएस गंगवार ने बताया कि शनिवार को चार्जशीट के साथ दोनों आरोपी छेदालाल और नितिन गुप्ता को रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में मुल्जिमों को जेल भेजने का आदेश पारित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed