{"_id":"574b46d24f1c1b7c2810932f","slug":"anurag-hijack-then-came-the-call-for-ransom","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग अपहरण कांड फिरौती के लिए फिर आई कॉल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनुराग अपहरण कांड फिरौती के लिए फिर आई कॉल
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 30 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल के छात्र अनुराग पाल के अपहरणकर्ताओं ने फिर उनके पिता के मोबाइल पर कॉल करके फिरौती मांगी है। शनिवार की शाम को फिरौती के लिए कॉल आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। कॉल करने वाले की पुवायां में लोकेशन मिल रही है। हालांकि लेकिन अब तक अपहरणकर्ताओं के बारे में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
गंगाशील मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने वाले शाहजहांपुर के सिधौली गांव का अनुराग तीस अप्रैल से लापता है। दो मई को उसके पिता के मोबाइल पर फोन करके एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई तो अपहरण की जानकारी हुई। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा लिखने के बाद अनुराग को तलाश शुरू की तो सबसे पहले उस मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई जिससे फिरौती मांगी गई थी। कॉल डिटेल से पता लगा कि फिरौती मांगने वाले मोबाइल नंबर से अनुराग और उसके पिता के अलावा किसी से बात ही नहीं हुई है। पुलिस थक हारकर बैठ गई। इसी बीच 25 मई को फिर को अपहरणकर्ताओं ने अनुराग के पिता को कॉल करके फिरौती मांगी। शनिवार को फिर से अनुराग के परिवार को फोन करके अपहरणकर्ताओं ने फिरौती मांगी और धमकी दी।
अपहरण करने वाले बेहद शातिर है। वह ट्रेन में बैठकर फिरौती की मांग करते हैं ताकि लोकेशन ठीक से ट्रेस न हो पाए। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
-सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी