फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anti-alcohol squads will arrive at the ruckus

शराब के हंगामा पर पहुंचेगी एंटी शराब स्क्वाड

Fri, 07 Apr 2017 01:24 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 07 Apr 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
शराब के खिलाफ महिलाओं के हल्ला बोल के बाद वैध शराब कारोबारियों के मानक जांचने के लिए एंटी शराब स्क्वाड का गठन किया है। जनपद में विवाद की स्थिति बनने के बाद यह स्क्वाड घटनास्थल पर पहुंचकर जांचेगा कि महिलाओं का विरोध मानक के अनुरूप है या नहीं। अगर खामियां पाई जाती हैं तो शराब की दुकान को हटवाया जाएगा। 
विज्ञापन

एंटी शराब स्क्वाड में डीआईजी, आबकारी और प्रशासन के अधिकारी शामिल हैं। डीआईजी आशुतोष कुमार ने बताया कि लगातार शराब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। महिलायें उग्र प्रदर्शन करके दुकानों में तोड़फोड़ और मारपीट भी कर रही है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। इस लिहाज से थानों में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विरोध के बाद यह स्क्वाड जांचेगा कि मानकों के अनुसार यह दुकान सही है या नहीं। अगर दुकान मानकों का उल्लघंन करती हुई पाई जाती है तो उसको हटवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन

इन नियमों के तहत होगी जांच 
धर्मस्थल, अस्पताल, शैक्षिक संस्था के करीब शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए। गांव में 50 मीटर, ग्राम पंचायत में 75 मीटर और शहर में 100 मीटर के दायरे में दुकानों को लाइसेंस नहीं दिया जाता है। आवासीय कॉलोनियों में भी शराब की दुकान नहीं हो सकती है। अगर कॉलोनी बनने से पहले शराब की दुकान चलती मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed