{"_id":"57acdb374f1c1b2c45ee5511","slug":"animal-laden-car-had-left-two-soldiers-line-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु लदी गाड़ी छोड़ दी, दो सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु लदी गाड़ी छोड़ दी, दो सिपाही लाइन हाजिर
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 12 Aug 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु तस्करों और पुलिस में गठजोड़ का एक बार फिर खुलासा हुआ है। थाना बारादरी के दो सिपाहियों ने पशु तस्करों की गाड़ी को छोड़ दिया। अंदरखाने शिकायत पहुंची का मामला पचास हजार में निपटा है। एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। हालांकि उनका कहना है कि उन्हें ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर हटाया गया।
बुधवार की रात को बड़ा बाईपास से पशुओं से भरी गाड़ी बीसलपुर रोड से होकर शहर आ रही थी। सूचना पर दो सिपाहियों ने डोहरा मोड़ पर पशुओं से भरी गाड़ी रोक ली। लेकिन बाद में इसे जाने दिया। बृहस्पतिवार की सुबह पोल खुलने पर प्रभारी निरीक्षक ने सिपाहियों को बुलाकर पूछताछ की। फिलहाल एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
हमने तो कई बार चेताया है
अमर उजाला कई बार चेता चुका है कि पशु तस्कर पुलिस से मिले हुए हैं। हाईवे की चौकियों पर तैनात कई सिपाही तो पशु तस्करों से मोटी रकम लेकर जिले से उनके वाहनों को पास कराने का ठेका ले लेते हैं। इसके बाद यह सिपाही पशुओं की गाड़ी के आगे लग्जरी कार से चलते हैं। रास्ते में जितने सिपाही मिलते हैं उनको मैनेज करके गाड़ी को आगे बढ़ा ले जाते हैं। नेताओं के चहेतों को हटाने की कोई अफसर भी हिम्मत नहीं जुटा पाता है। पिछले साल तेरह दागी सिपाहियों के खिलाफ जांच हुई तो एसएसपी बंगले के एक वरिष्ठ कर्मचारी का नाम आया था, लेकिन उनका कुछ नहीं हो पाया। दागी सिपाही भी इतने ताकतवर निकले कि उन्हें इधर से उधर कराने में तत्कालीन एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा की भी कुर्सी हिल गई। हाल ही में फिर पशु तस्करों से मिले चार पुलिस कर्मियों का चिट्ठा डीआईजी को मिला है। मामले की जांच सीओ क्राइम को मिली है।
विज्ञापन
जिले में पशु तस्कर बेखौफ
थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने 50 किलो कुंआडांडा पुलिया के पास गोवंशीय पशु के मांस के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उधर, कैंट पुलिस ने नकटिया चौकी के पास लाल रंग की कार से पशुओं के अंग बोरे से बरामद करके दो तस्करों को पकड़ा है। उनके साथ एक मासूम बच्चा भी था। थाना बिथरी चैनपुर के दरोगा गजेंद्र सिंह ने कुंआटांड़ा पुलिया के पास से थाना भुता के भूड़ा गांव के भूरा पुत्र निजाम और आरिफ पुत्र यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने 50 किलो गोवंशीय पशु का मांस और बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों का चालान करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भिजवा दिया है। इसी हाइवे पर लाल रंग की कार में मोहम्मद नदीम पुत्र नसीम निवासी भूरे खां बेलो का चौराहा, पीलीभीत उसी के गांव के साथी अनवर हुसैन पुत्र अख्तर हुसैन को पकड़ा है। उनके साथ कार में एक मासूम बच्चा भी था। पुलिस तीनों को थाने ले आई है। कार से पशुओं के अंग भरा बोरा बरामद हुआ है। आरोपियों का कहना है कि वह पशुओं के अंग बेचने का काम करते हैं। प्रभारी निरीक्षक कैंट ब्रजेश सिंह ने बताया कि बोरे में मांस नहीं है। बल्कि पशुओं के अंग हैं। मामले की जांच कराने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।