फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Animal keeper at the nexus of smugglers and soldiers suspended

पशु तस्करों से साठगांठ पर दरोगा और सिपाही सस्पेंड

Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
सिरौली थाने के बड़ा गांव पुलिस चौकी इंचार्ज और सिपाही को पशु तस्करों से साठगांठ भारी पड़ गई है। चौकी में शराब पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई एसपी देहात की जांच रिपोर्ट के बाद की गई। 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दरोगा जगतपाल सिंह यादव और सिपाही चंद्रपाल सिंह चौकी में बैठकर पशु तस्कर के साथ शराबपार्टी कर रहे हैं। महफिल में पशु तस्कर के अलावा एक और पुलिस कर्मी नजर आ रहा है। पशु तस्कर से ही शराब और खाने का सामान मंगाया गया। वीडियो में पुलिस कर्मी पशु तस्कर के साथ काफी देर तक जाम टकराते नजर आ रहे हैं। दिवाली से दो दिन पहले चौकी की शराब पार्टी की वीडियो वायरल होने का मामला जानकारी में आने पर एसएसपी ने एसपी देहात को जांच सौंपी थी। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने जांच के दौरान दरोगा जगतपाल यादव और सिपाही चंद्रपाल सिंह को पशु तस्कर के साथ शराब पीने के मामले में प्राथमिक जांच में दोषी मानते हुए सोमवार को रिपोर्ट एसएसपी को दी थी। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने दोनों को निलंबित करके जांच सीओ संतोष कुमार को सौंप दी है। सीओ ने दोनों पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज कर लिए है। पशु तस्करों से गठजोड़ का खुलासा होने पर दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई से महकमे के दागियों में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


हाइवे पर भी होता है पुलिस का खेल
पशु तस्करों से गठजोड़ करके उनकी गाड़ियों को पास कराने वाले हाइवे की पुलिस चौकियों में तमाम पुलिस कर्मी तैनात हैं। यहां रोजाना लाखों का खेल होता है, लेकिन उन पर कार्रवाई के लिए कोई हिम्मत नहीं जुटा पाता है। शाहजहांपुर की गुर्री चौकी से मीरगंज तक की चौकियों पर तैनात सिपाहियों के मोबाइल के कॉल डिटेल निकलवाकर देख ली जाए तो बड़ा खुलासा हो सकता है। शाहजहांपुर की अजीजगंज, तिलहर, मीरानपुर कटरा चौकियों पर तैनात सिपाही पशु तस्करों से मिले हुए हैं। बरेली की फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, रजऊ, ट्रांसपोर्टनगर, फतेहगंज पश्चिमी, लभारी, मीरगंज चौकी पर तैनाती के लिए इसीलिए मारामारी रहती है कि यहां पशु तस्करों से हर महीने मोटी रकम पुलिस को मिलती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed