{"_id":"16d86646975b8d5ed0664e17347a6560","slug":"and-the-robbery-of-the-goods-kept-in-house-doctor-gimmick-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर ने माल घर में रखा और की डकैती की नौटंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक्टर ने माल घर में रखा और की डकैती की नौटंकी
बरेली
Updated Sun, 17 Jan 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पदारथपुर में डॉक्टर हसन खां के घर हुई लूट की कहानी भी फर्जी निकली। उनका सारा सामान घर पर ही मिल गया। बंदूक के कारतूस भी पुलिस ने बरामद कर लिए। पुलिस के मुताबिक, दंपति ने किसी को फंसाने को लूट की कहानी बनाई थी, इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
बिथरीचैनपुर क्षेत्र के पदारथपुर निवासी डॉ.हसन खां ने बताया था कि छह जनवरी की रात नकाबपोश बदमाश उनके घर घुस आए और 12 तोला सोना समेत लाखों की संपत्ति लूट ले गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की। सोने का हार तो उसी दिन बिस्तर के नीचे पुलिस को मिल गया था। इसके अलावा अब अंगूठी और बंदूक के कारतूस भी पुलिस को घर में ही मिल गए हैं। एसओ तेजवीर सिंह का कहना है कि डॉक्टर के घर से कुछ गया ही नहीं था, उसने किसी को फंसाने के लिए लूट की कहानी बनाई थी। जिस युवक को फंसाने की कोशिश की गई, वह भी फरार बताया गया है। एसओ का कहना है कि अब जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।