फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amroha's two thieves caught cleanliness of hand-held

अमरोहा की दो चोरनियों ने दिखाई हाथ की सफाई, पकड़ी गईं

Wed, 05 Apr 2017 01:32 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 05 Apr 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Amroha's two thieves caught cleanliness of hand-held
Amroha's two thieves caught cleanliness of hand-held - फोटो : बरेली, अमर उजाला
अमरोहा जिले की दो चोरनी दुनका में सराफा की दुकान से जेवर चुराकर निकल गई। शक होने पर सर्राफ ने पीछा किया तो दोनों नजदीक की ज्वैलरी शॉप में मिल गईं। बाहर बाइक लेकर खड़ा उनका साथी भी हत्थे चढ़ गया। महिलाओं से जेवर बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया है। व्यापारी की तहरीर पर शाही थाने में चोरी का मुकदमा दर्जकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन

 मंगलवार अपराह्न 3 बजे दो महिलाएं दुनका में वीरू रस्तोगी की ज्वैलरी शॉप पर पहुंचीं। दुकान पर सोने-चांदी के गहने दिखाने को कहा। वीरू काफी देर तक महिलाओं को जेवर दिखाते रहे। इसी दौरान उनकी निगाह बचाकर दोनों ने चांदी की एक जोड़ी पायल और एक जोड़ी चांदी के खडु़आ गायब कर दिए। बाद में पसंद न आने की बात कहते हुए उठकर जाने लगीं। सराफ को शक हुआ तो उसने पीछा किया। तब तक दोनों चोरनी नजदीक के दीनानाथ ज्वैैलर्स की दुकान पर पहुंच चुकी थीं। यहां दबाव बनाकर उनकी तलाशी ली गई तो पायल और खड़ुआ बरामद हो गए। दोनों के पास से 25700 रुपये भी बरामद हुए। महिलाओं से पूछताछ के बाद कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़ा उनका साथी भी पकड़ लिया गया। तीनों को दुनका चौकी लाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। दुनका चौकी से तीनों को शाही थाने लाया गया। पूछताछ में चोरनियों की पहचान गांव नीलीखेड़ी थाना डिडौली, जिला अमरोहा की रबीना पत्नी नाजिर और सबीना पत्नी जुल्फिकार के रूप में हुई। पकड़ा गए साथी ने खुद को रबीना का पति जुल्फिकार बताया है। जुल्फिकार की बाइक भी पुलिस ने थाने में खड़ी करवा ली है। शाही थाने में सर्राफ वीरू ने दोनों चोरनी और उनके साथी के विरुद्ध तहरीर दे दी है। एसओ अनिल सिरोही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed