{"_id":"9fce6dda7c1087f6c83e47693cd89fe9","slug":"amla-buck-killed-by-poachers-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंवला में शिकारियों ने हिरन को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंवला में शिकारियों ने हिरन को मार डाला
बरेली
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
बरेली। आंवला में शिकारियों के गोली लगने से जख्मी हिरन को लेकर आईवीआरआई आए ग्रामीण उसकी मौत होते ही उसे छोड़कर भाग गए। पीएफए की टीम सूचना मिलने पर वहां पहुंच गई। शुक्रवार को हिरन का पोस्टमार्टम होगा।
बृहस्पतिवार की दोपहर को ग्रामीण हिरन के घायल बच्चे को लेकर आईवीआरआई पहुंचे। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इलाज शुरू होने को ही था कि उसकी सांसें थम गईं। हिरन के मरते की ग्रामीण उसके शव को छोड़कर भाग गए। सूचना मिलते ही पीएफए के धीरज पाठक आईवीआरआई पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की छानबीन करने के बाद हिरन के बारे में डीएफओ को बताया। उन्होंने अपनी टीम को आईवीआरआई भेज दिया। शुक्रवार को हिरन का पोस्टमार्टम होगा। पीएफए से प्रदेश सचिव सतीश यादव ने बताया कि आंवला में हिरन की हत्या हुई है। वह वन विभाग के अधिकारियों के मिलकर इस मामले में मुकदमा दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।