फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amative physiotherapist prison

आशिक मिजाज फिजियोथेरेपिस्ट जेल गया

Tue, 12 Jan 2016 02:12 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 12 Jan 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर इलाके के आशिक मिजाज फिजियोथेरेपिस्ट संतोष कुमार सिंह को पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में जेल भिजवा दिया। छानबीन में पता चला है कि संतोष बिना डिग्री के खुद को फिजियोथेरेपिस्ट बताता था।
विज्ञापन

   कई महीने से 32 वर्षीय कथित फिजियोथेरेपिस्ट संतोष सिंह सिविल लाइंस इलाके में एक व्यक्ति के घर पर उनकी 45 वर्षीय पत्नी का इलाज करने जाता था। 31 दिसंबर को वह महिला को ही लेकर गायब हो गया। महिला के पति ने चौकी इंचार्ज प्रीति पवार से शिकायत कर आरोप लगाया कि संतोष ने एक्सरसाइज कराने के बहाने उसकी पत्नी को प्रेमजाल में फंसा लिया ओर कहीं ले गया। दरोगा ने महिला से फोन पर बातकर रविवार को उसे कथित फिजियोथेरेपिस्ट के साथ बुला लिया। थाने में ही कथित फिजियोथेरेपिस्ट की पत्नी और प्रेमिका में खूब मारपीट हुई। प्रेमिका को उसके बच्चे अपने साथ ले गए। पुलिस ने संतोष को कोतवाली में ही बैठा लिया। सोमवार को छानबीन के दौरान पता लगा कि संतोष के पास कोई डिग्री नहीं है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा ने बताया कि आरोपी संतोष का शांति भंग के आरोप में चालान कर जेल भिजवा दिया गया है।  
विज्ञापन



संतोष ने लोगों का विश्वास तोड़ा
बरेली। रिहेबिलिटेशन एवं फिजियोथेरेपिस्ट प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पंचशील नगर, पीलीभीत बाईपास रोड पर हुई बैठक में संतोष सिंह के कृत्य को शर्मनाक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि फिजियोथेरेपिस्ट लोगों के घरों में इलाज करने जाते हैं। मरीज और उसके परिवारवाले पूरा विश्वास करते हैं। बिना डिग्री खुद को फिजियोथेरेपिस्ट बताने वाले संतोष सिंह ने शर्मनाक हरकत कर लोगों का विश्वास तोड़ा है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक में अपील की गई कि घर बुलाने से पहले फिजियोथेरेपिस्ट के रजिस्ट्रेशन की जांच कर लें।
 
   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed