{"_id":"57cdce254f1c1ba830318828","slug":"aliganj-a-year-later-the-girl-was-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद अलीगंज में मिली गुड़गांव की लड़की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक साल बाद अलीगंज में मिली गुड़गांव की लड़की
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला। मां के डांटने से खफा होकर घर से भागी गुड़गांव की एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने करीब एक साल बाद अलीगंज से बरामद किया है। लड़की ने रविवार को अपने पिता को फोन कर बताया था कि उसे छोला भटूरे बेचने वाला नशा खिलाकर धोखे से अलीगंज ले आया था जहां वह एक व्यक्ति के घर में उसकी पत्नी की तरह रह रही है और बंधक है। सोमवार को हरियाणा पुलिस गांव पहुंची तो लड़की बरामद हो गई। उसकी मन:स्थिति अभी ठीक नहीं है। हरियाणा पुलिस काउंसलिंग कर रही है। उसका मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश करके कलमबंद बयान कराए जाएंगे। 30 सितंबर 2015 को गुड़गांव के सिटी थाना इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग लड़की के पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में पता चला कि मां ने उसे डांट दिया था। इससे वह नाराज होकर घर से चली गई थी। भटकने के दौरान उसकी गुड़गांव में ही छोले भटूरे बेचने वाले राकेश से मुलाकात हुई थी। लड़की का आरोप है कि राकेश धोखे से नशा देकर उसे अलीगंज स्थित अपने गांव ले आया। राकेश शादीशुदा था, उसने उसे अपने चचेरे भाई गुडडू के हाथ बेचकर उससे जबरन उसकी शादी करा दी। इसके बाद उसको घर में बंधक बनाकर रखा जाता था। फोन पर बात करने और आसपास के लोगों से भी नहीं मिलने दिया जाता था। पुलिस के अनुसार, घटना के एक साल बाद लड़की ने अपने पिता को फोन कर अपना पता बताया। पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। गुड़गांव के सिटी थाने से एएसआई कुलदीप सिंह, बबीता सिंह व आरक्षी कपिल ने लड़की को अलीगंज के गांव के बरामद कर लिया। पुलिस के साथ आए उसके चाचा ने बताया कि रविवार को लड़की के हाथ में फोन आया तो उसने चुपचाप घर फोन करके अपना पता बता दिया। एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि लड़की की काउंसलिंग कराई जा रही है। लड़की का मेडिकल कराने के बाद उसके कोर्ट में कलमबंद बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन