फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Air force arrest suspicious youth near Trishul Air Base

त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन के पास संदिग्ध दबोचा

Thu, 25 Jan 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 25 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Air force arrest suspicious youth near Trishul Air Base

एयरफोर्स के जवानों ने त्रिशूल एयरबेस की बाउंड्रीवॉल के पास चक्कर काट रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है। एयरफोर्स और खुफिया विभाग के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। बुधवार रात करीब आठ बजे नैनीताल रोड पर सुनसान इलाके में एक संदिग्ध युवक त्रिशूल एयरबेस की दीवार के आसपास चक्कर काट रहा था। इसी बीच निगरानी के दौरान वह एयरफोर्स जवानों की नजर में आ गया। इसके बाद एक टीम भेजकर उसे पकड़ लिया गया। सूचना पर इज्जतनगर थाने की बैरियर वन चौकी इंचार्ज संजीव दुबे भी सिपाहियों के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने पकड़े गए युवक से बातचीत का प्रयास किया मगर एयरफोर्स अधिकारियों ने पुलिस की मदद नहीं ली और उसे अपने साथ लेकर चले गए। एयरफोर्स परिसर में ही युवक से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि सामरिक दृष्टि से वायुसेना के त्रिशूल एयरबेस का बड़ा महत्व है और शहर से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट एजाज भी पकड़ा जा चुका है। गणतंत्र दिवस के चलते भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते सेना व एयरफोर्स बहुत सावधानी बरत रहे हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर कमरुल हसन ने बताया कि इस संबंध में एयरफोर्स की ओर से कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

विज्ञापन


त्रिशूल एयरबेस की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। इसे गंभीरता से लिया गया है और पकड़े गए युवक से पूछताछ चल रही है। इस मामले में एयरफोर्स को पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन

- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed