फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Agency behind fake 500 notes in ATM

एजेंसी ने एटीएम की कैश फीडिंग में खपाए थे चूरन वाले नोट

Tue, 24 Apr 2018 06:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 24 Apr 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
Agency behind fake 500 notes in ATM
fake notes
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से चूरन वाले नोट निकलने के प्रकरण में बैंक प्रबंधन आउटसोर्सिंग एजेंसी पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की मेन ब्रांच के मैनेजर ने इस मामले की रिपोर्ट तैयार कर कोलकाता हेडक्वार्टर को भेज दी है, जिसमें एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने और ग्राहकों को मिले नकली नोटों की रिकवरी कराने की संस्तुति की गई है। उधर, सोमवार को एटीएम में भरने के लिए 12 लाख का कैश लेने आई एजेंसी के स्टाफ को भी शाखा प्रबंधक ने वापस भेज दिया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि मुख्यालय से उच्चाधिकारियों से आदेश मिलने के बाद आउटसोर्सिंग एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन

रविवार को सुभाषनगर में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से कई ग्राहकों को पांच-पांच सौ के चूरन वाले नोट मिलने से हड़कंप मच गया था। सुभाषनगर के ईश्वरी भवन में रहने वाले अशोक कुमार पाठक ने शिकायत की थी कि उन्होंने इस एटीएम से 4500 रुपये का कैश निकाला। पांच-पांच सौ के नौ नोटों में एक नोट चूरन वाला था। कुछ देर बाद इसी एटीएम में बदायूं रोड की शांति विहार कालोनी के इंद्र कुमार शुक्ला ने भी कैश निकाला तो असली नोटों के साथ उन्हें भी पांच-पांच सौ के दो नकली नोट मिले। एक अन्य ग्राहक को भी पांच-पांच सौ के दो नकली नोट मिले। एटीएम से नकली नोट निकलने से नाराज ग्राहकों ने काफी देर हंगामा किया और इसकी वीडियो भी बना ली थी। 
विज्ञापन

सोमवार को बैंक खुलने पर गुरुद्वारा रोड सिविल लाइंस स्थित बैंक की मुख्य शाखा के मैनेजर बच्चन शॉ ने इस मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार कर कोलकाता हेडक्वार्टर भेज दी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में एटीएम में कैश सप्लाई करने वाली सिक्योर ट्रंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की आउट सोर्सिंग एजेंसी के स्टाफ को इस गोलमाल के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि बैंक से सारे नोट जांच-परख कर भेजे जाते हैं, ऐसे में एजेंसी स्टाफ के गड़बड़ी किए बगैर एटीएम में नकली नोट आने का सवाल ही पैदा नहीं होता। बैंक प्रबंधक ने हेड क्वार्टर से अनुमति मिलने तक एजेंसी पर एटीएम में करेंसी लोड करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों ने चूरन वाले नोटों की वीडियो देकर पैसा मांगा  
एटीएम से चूरन वाले नोट मिलने के मामले में भुक्तभोगी अशोक पाठक और इंद्र कुमार शुक्ला ने सोमवार को गुरुद्वारा रोड सिविल लाइंस स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर को वीडियो क्लिपिंग दिखाई। साथ ही इस मामले की लिखित शिकायत करते हुए नकली नोट बदलने की मांग की। मैनेजर ने कहा कि मेल ऊपर अधिकारियों को भेज दी है। दो-तीन दिन में नकली नोट बदल जाएंगे। 

एटीएम में नकली नोट आना बेहद गंभीर है। इससे पब्लिक के पैसे का नुकसान होने के साथ बैंक की भी काफी बदनामी हुई है। इसके लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा चुकी है। - बच्चन शॉ, शाखा प्रबंधक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया  


 
क्या रखें सावधानी 
-एटीएम से नकली नोट मिलने पर वहां मौजूद गार्ड के पास रजिस्टर में इसकी शिकायत दर्ज कराएं। इस रजिस्टर पर आपको नोट का नंबर, ट्रांजेक्शन आईडी और समय लिखकर साइन करना होगा। इस पर गार्ड के भी साइन लें। 
-शिकायत करने का फोटो या वीडियो मोबाइल से बनाकर संबंधित बैंक के ब्रांच मैनेजर से भी इसकी शिकायत जरूर दर्ज कराएं। 
-बैंक शिकायत दर्ज करने पर आनाकानी करें तो बैंकिंग लोकपाल में शिकायत भेज सकते हैं। 
-बैंक की सभी ब्रांच में इसका ई मेल एड्रेस लिखा मिल जाएगा। 
-एटीएम से मिले नकली नोट को चलाने की कोशिश न करें, क्योंकि यह भी अपराध है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed