फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   adhar card

पैसे दो फिर बनेंगे आधार कार्ड बैंक खाता खुलवाने के लिए भी वसूली का आरोप

Wed, 24 Dec 2014 11:01 PM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 24 Dec 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
adhar card
जिला प्रशासन ने इलाकों में आधार कार्ड बनवाने के लिए कैंप क्या लगवाया, वसूली करने वाले सक्रिय हो गए। महानगर के लोगों का आरोप है कि बुधवार को आधार कार्ड के फार्म देने के नाम पर पांच रुपये और बैंक खाता खुलवाने के लिए 15-15 रुपये वसूले गए।
विज्ञापन

महानगर के कम्यूनिटी सेंटर में बुधवार को आधार कार्ड और बैंक खाते खोले जा रहे थे। मनोज थपलियाल और अशोक कुमार का आरोप है कि आधार फार्म के लिए उनसे पैसे मांगे गए। दूसरी जगह का आधार कार्ड नहीं बनवाने की भी बात कही। उनका आरोप है कि यहां एसबीआई में खाता खोलने के लिए बैठे लोग 15 रुपये फोटो कापी के और 35 रुपये एटीएम के लिए मांग रहे थे। महानगर में कैंप लगाए प्रधान के बेटे सत्यपाल ने बताया कि तीन से चार लड़कों ने जन धन खाते के फार्म भरने के लिए पूछा था, लेकिन ये कौन हैं उन्हें नहीं पता। उधर, सुभाषनगर में यूनाइटेड बैंक का शिविर लगा था। यहां 50-50 रुपये लिए जाने की शिकायत मिली तो अफसरों ने जाकर शिविर बंद कराया।  गणेशनगर में भी आधार कार्ड और जनधन खाते के लिए पैसे मांगने की शिकायत आई है।
विज्ञापन

इस बारे में एसबीआई के जीएम अनिल चोपड़ा का पक्ष लेने की कोशिश की तो उनका फोन बंद था। आरएम गीता त्रिपाठी ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। एटीएम के लिए पैसे लेने के सवाल पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई नहीं लगता पैसा
जन धन योजना में न तो फार्म की कोई कीमत है और न ही आवेदन की। अगर कहीं फार्म भरते हैं तो आवेदन करने के तीन से एक हफ्ते के बाद सूची बैंक में लगा दी जाएगी। यहां सौ रुपये खाते में जमा करने के बाद सीधे पासबुक और एटीएम कार्ड मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed