फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   acid attac

जनकपुरी में हजारों लीटर एसिड जब्त

Tue, 16 Dec 2014 01:58 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 16 Dec 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
acid attac

शहर के जनकपुरी इलाके में राम जानकी मंदिर के पास एसिड का बड़े पैमाने पर धंधा होता पकड़ा गया है। पुलिस-प्रशासन की टीम ने सोमवार शाम एक घर में छापा मारकर बाहर से टैंकर में हाई पावर एसिड की हजारों लीटर की खेप मंगाकर उसे लो क्वालिटी का बनाकर बाजार में  बेचने के इस धंधे का खुलासा किया। कारोबारी बंधु रणबीर सिंह राणा और और गुरविंदर सिंह राणा अधिकारियों को एसिड कारोबार संबंधी लाइसेंस नहीं दिखा पाए। उनके आग्रह पर प्रशासन ने उनको अधिकृत दस्तावेज सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के लिए मंगलवार तक की मोहलत दे दी है। तब तक के लिए गोदाम को सील कर दिया गया और एसिड से भरे टैंकर को जब्त कर प्रेमनगर थाना भेज दिया गया।

विज्ञापन

प्रशासनिक तौर पर एसिड बेचने या कारोबार करने का लाइसेंस बरेली में अभी निर्गत होने का दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बड़े पैमाने पर रिहायशी इलाके में गोपनीय ढंग से हो रहे इस कारोबारी की सूचना डीएम और एडीएम सिटी तक पहुंची तो तत्काल कार्रवाई के आदेश हुए। सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मंगला के नेतृत्व में छापामार टीम मौके पर पहुंची। वहां खड़े एक टैंकर से एसिड अनलोड करने काम जारी था। छापामारी से गोदाम वाले भौंचक रह गए। मौके के कुल करीब 10 हजार लीटर एसिड के जब्त होने की चर्चा उड़ी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सील किए गए गोदाम में ही करीब तीन से चार हजार लीटर एसिड होने का अनुमान है। टैंकर में कितना एसिड है इसका ठीक-ठीक पता नहीं चल सका है। मंगलवार को दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed