{"_id":"5ca2734ebdec2258a54329af","slug":"91554150222-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के अंधेरे में गोली चली तो कैसे नोट किए बाइक के नंबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात के अंधेरे में गोली चली तो कैसे नोट किए बाइक के नंबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुता/बरेली। रविवार रात बिजली तार प्लांट व्यापारी को गोली मारने के मामले में पुलिस अफसर भी उलझ गए हैं। व्यापारी की पत्नी ने अज्ञात हमलावरों पर रिपोर्ट कराई है। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
व्यापारी श्रीपाल रविवार रात नवाबगंज से बाइक पर घर भगौतीपुर लौट रहे थे। व्यापारी के मुताबिक कोहनी गांव में सामने से बाइक पर आए दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को मौके पर श्रीपाल ने दो बाइक के नंबर दिए। कहा कि भागते लोगों का चेहरा तो नहीं देख सके पर उनकी बाइक के नंबर लिख लिए। सवाल उठ रहा है कि रात में गोली लगने के बाद आखिर श्रीपाल ने बाइकों के नंबर कैसे नोट कर लिए। नंबरों की जांच की गई तो ये श्रीपाल के ही गांव के लोग निकले। एक बाइक के मालिक राजकुमार, उसके बेटे राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है तो दूसरी बाइक के मालिक सुमित की तलाश हो रही है। पुलिस का कहना है कि प्लांट में लाखों का घाटा होने के बाद कर्ज में डूबे श्रीपाल ने कुछ दिन पहले आत्महत्या की कोशिश की थी। अपनी सारी जमीन भी बेच चुके हैं।