{"_id":"5c856cf0bdec22140d569ad1","slug":"91552248048-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में युवक का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन के विवाद में युवक का सिर फोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उधार लिए रुपये देने में देरी हुई तो दबंगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। पीड़ित को राहगीरों ने सड़क पर घायल पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के पिता ने दबंगों के खिलाफ थाना सीबीगंज में तहरीर सौंपी है।
सीबीगंज के गांव जौहरपुर निवासी पीड़ित सूरज ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति से उसने पांच सौ रुपये उधार लिए थे। लौटाने में देरी हुई तो वह झगड़ा करने लगा। दबंग के भाई और पत्नी ने भी उनसे मारपीट की। इसी बीच उसने एक सब्जी के ठेले से बाट उठाकर उनके सिर पर मार दिया। जिसके वह बेहोश होकर गिर पड़े। सीबीगंज इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो