{"_id":"5c37aa36bdec22739c3fcab4","slug":"91547151926-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा ने खुद को आग लगाई, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा ने खुद को आग लगाई, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुता (बरेली)। थाना क्षेत्र के गूंगा गांव में 75 वर्षीय महिला लड़ैती देवी ने केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की वजह महिला का मानसिक मंद होना बताया जा रहा है। गांव में चर्चा है कि बेटों के आपसी झगड़े की वजह से वृद्धा ने ऐसा कदम उठाया पर पुलिस इससे इंकार कर रही है।
लड़ैती देवी का परिवार समस्याओं से जूझ रहा है। उनके पति टीकाराम की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। बड़ा बेटा रामचंद्र कैंसर का मरीज है तो उसकी पत्नी की भी मृत्यु हो चुकी है। वहीं छोटा बेटा हरपाल परिवार के साथ घर के एक हिस्से में रहता है। गुरुवार शाम छह बजे घर में अकेली लड़ैती देवी ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। बाहर से आग की लपटें देख परिवार के लोग भागे। शरीर पर कंबल डालकर आग बुझाने की कोशिश की पर इस बीच वृद्धा करीब साठ फीसदी झुलस गई थीं। सूचना पर एसओ वीरेंद्र राणा गांव पहुंचे और एंबुलेंस से लड़ैती देवी को जिला अस्पताल भिजवाया। राणा ने बताया कि वृद्धा शारीरिक रूप से कमजोर होने के साथ ही मानसिक तौर पर भी अस्वस्थ थीं इसलिए ऐसा कर बैठीं। परिवार में कोई विवाद नहीं है।