{"_id":"59908e824f1c1ba4488b4881","slug":"91502645890-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह अगस्त पर सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरत रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंद्रह अगस्त पर सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरत रही पुलिस
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा
बरेली।
पंद्रह अगस्त और जन्माष्टमी एक ही दिन पड़ने के बाद पुलिस महकमा ने कमर कस ली है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने पुलिस लाइंस में बैठक करके अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए है, जिसके बाद होटल, ढाबों और मॉल में चेकिंग अभियान चलाए गए। अधिकारियों के मुताबिक कही भी संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए। पहचान स्पष्ट होने के बाद ही छोड़ा जाए।
व्यस्त बाजारों में महिला पुलिसकर्मियों सहित मोबाइल टीमों की तैनाती कर दी गई है। सभी चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ा दी गई है। यूपी 100 पुलिस वैन को भी अपने प्वाइंट पर मिलने वाली सभी सूचनाओं पर तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वह पहचानपत्र लेकर ही चले, ताकि जांच के दौरान वह अपनी पहचान स्पष्ट कर सके। मॉल और होटलों में संदिग्ध वस्तु नजर आने पर लोगों से पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया है।
जंक्शन पर भी सतर्कता बढ़ी
आतंकी साजिश के अंदेशे में जीआरपी और आरपीएफ भी सक्रिय भूमिका में आ गए हैं। जंक्शन और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। जंक्शन के आस-पास के हिस्से में संदिग्ध व्यक्तियों की उपस्थिति की जानकारी पर दबिशें दी जा रही है। लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ के बाद ही छोड़ा जा रहा है।