फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दूल्हे को तमंचे के बल पर लूटा

दूल्हे को तमंचे के बल पर लूटा

Mon, 19 Jun 2017 10:03 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
दूल्हे को तमंचे के बल पर लूटा

विज्ञापन
फैजगंज बेहटा। गांव ओरछी में एक शादी में वर पक्ष से कुछ लोगों की मारपीट हो गई, जिसमें कई को चोटें भी आईं। घटना से समारोह में अफरातफरी मच गई। बाद में दूल्हे ने लूट का आरोप लगाया।

ओरछी के रहने वाले सूरजपाल की बेटी कमलेश की शादी बिसौली के हुसैनपुर के रहने वाले जगवीर से तय हुई थी। दुल्हन के परिवार वाले बारातियों का इंतजार कर रहे थे। रात करीब आठ बजे बारात दुल्हन के दरवाजे पर बारात पहुंची। हंसी खुशी बाराती दूल्हे को लेकर द्वार गेट पर पहुंचे, जहां पंडित शादी की रस्म के लिए मंत्र पड़ रहा था। इस बीच कुछ लोगों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। कुछ लोगों ने तमंचा निकाल लिया। गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया। बीच बचाव में आधा दर्जन लोग घायल हुए है। हमलवार फैजगंज बेहटा के रहने वाले बताएं जा रहे है। एसओ फैजगंज बेहटा का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई। मारपीट का मामला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed