फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बराती की डंडों से पीटकर हत्या, नग्न शव भूसे में दबाया

बराती की डंडों से पीटकर हत्या, नग्न शव भूसे में दबाया

Thu, 16 May 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
बराती की डंडों से पीटकर हत्या, नग्न शव भूसे में दबाया
आंवला/अलीगंज। अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव अमरोली में बिशारतगंज से आई बरात के बराती की डंडों से पीटकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने लकड़ी के लट्ठों से उसका मुंह भी कुचल दिया और नग्न हालत में उसका शव गांव से बाहर भूसे के ढेर में दबा दिया। सुबह भूसे में हाथ निकला देखकर शव निकाला गया। अवैध संबंधों में हत्या जैसी स्थिति लग रही है। हालांकि अभी परिवार खुलकर कुछ नहीं कह रहा है।
विज्ञापन

बिशारतगंज के गांव चंजरी बाल किशनपुर निवासी 40 वर्षीय भजनलाल की भतीजी की शादी अलीगंज क्षेत्र के गांव अमरोली निवासी देशराज के बेटे से हुई थी। मंगलवार को देशराज की बेटी की शादी थी उसमें भजनलाल अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ आए थे। रात एक बजे तक भजनलाल को विवाह स्थल पर देखा गया था। कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दूर रामबहादुर के खेत में भूसे का ढेर पड़ा था। सुबह रामबहादुर की पत्नी जब इसमें से भूसा लेने गईं तो भूसा निकालते वक्त मानव हाथ बाहर आ गया। तब वे चीखती हुई भाग निकलीं। ग्रामीणों ने भूसा हटाकर देखा तो सिर कुचली हुई लाश क्षतविक्षत और नग्न हालत में मिली। बराती भजनलाल को खोजते हुए इधर आ गए और शव पहचान लिया। थोड़ी देर में मृतक के परिवार के लोग पहुंच गए। इन्होंने किसी से रंजिश होने से इनकार किया। फिर समधी देशराज ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट कराई। सूचना पर एसपी देहात डॉ. संसार सिंह, सीओ आंवला रामप्रकाश और एसओ मनोज मिश्रा ने घटना स्थल का मुआयना किया। एसपी देहात ने बताया कि हत्या का ही मामला है। परिवार कोई वजह नहीं बता रहा। थाना पुलिस को सच पता लगाने के लिए कहा गया है। जल्दी ही स्थिति साफ हो जाएगी। पोस्टमार्टम में हत्या की स्थिति साफ हुई है। मृतक की पसलियां भी मारपीट से टूट गई थीं। ज्यादा खून बहने से मौत होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed