फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महिला से मारपीट कर कपड़े फाड़े, चार पर रिपोर्ट

महिला से मारपीट कर कपड़े फाड़े, चार पर रिपोर्ट

Sun, 07 Apr 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
महिला से मारपीट कर कपड़े फाड़े, चार पर रिपोर्ट
बरेली। इज्जतनगर थाने के आलोक नगर में बच्चों की गेंद नाली में जाने से कीचड़ के छींटे आने की घटना के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक महिला ने दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ कपड़े फाड़कर मारपीट की रिपोर्ट कराई है। घटना के बाद दो समुदायों में विवाद की अफवाह फैली। हालांकि बाद में स्पष्ट हो गया कि ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि शनिवार रात उसके दरवाजे पर कुछ बच्चे गेंद से खेल रहे थे। एक बच्चे की गेंद नाली में जाने से कीचड़ उनके पति के कपड़ों पर आ गई। विरोध किया तो एक बच्चे ने अपने पिता से शिकायत कर दी। उसके पिता सोमपाल अपने साथी शहबाज खां, उसकी पत्नी शहनाज और जयप्रकाश के साथ आकर उनसे मारपीट करने लगे। इससे उन्हें काफी चोट आई और कपड़े फट गए। मोहल्ले वालों ने घेरा तो आरोपी बमुश्किल भागे। इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि समुदायों के विवाद का मामला नहीं है। बच्चों के खेल की वजह से झगड़ा हुआ। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। महिला का मेडिकल परीक्षण करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed