{"_id":"5c8ff6b9bdec2213f22d202d","slug":"81552938681-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदागंज (शाहजहांपुर)। घर में किशोरी को अकेला पाकर एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों के आ जाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित किशोरी ने पिता के साथ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बताया कि 24 अप्रैल की शाम को उसके पिता पेट्रोल पंप पर चौकीदारी करने गए थे। मां और भाई मजदूरी पर गेहूं की कटाई करने खेत पर गए थे। घर में वह अकेली थी। उसी समय सुरजीत यादव घर में घुस आया और उसेे अकेला पाकर बुरी नीयत से दबोच लिया। आरोप है कि आरोपी युवक छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश शुरू कर दी। इस पर उसने शोर मचा दिया। तभी पड़ोसी व अन्य ग्रामीण आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मां-भाई के घर लौटने पर उसने आपबीती सुनाई। अगली सुबह पिता पेट्रोल पंप से लौटा तब किशोरी ने उन्हें जानकारी दी। इसके बाद किशोरी ने पिता के साथ थाने पहुुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।