फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नकली सोना बेचकर ठगते थे मां-बेटे, पकड़े गए

नकली सोना बेचकर ठगते थे मां-बेटे, पकड़े गए

Mon, 11 Feb 2019 01:07 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
नकली सोना बेचकर ठगते थे मां-बेटे, पकड़े गए
बिथरी चैनपुर। घर में खुदाई के दौरान मटकी में सोना निकलने की कहानी सुनाकर मां-बेटे ने एक महिला को ठग लिया। पीड़ित महिला ने बाद में दोनों को गांव में देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन

गांव उड़ला जागीर निवासी मैना को करीब एक महीने पहले गांव कुआंटांडा में मुरादाबाद निवासी जमुना नाम की महिला मिली। उसने खुदाई में निकली सोने से भरी मटकी का लालच देकर उसे फंसा लिया। जमुना ने मैना को फंसाने के लिए एक सोने का मोती भी दिया। इसके बाद बाकी सोना लेने को मैना ने जमुना को करीब छह लाख रुपये दे दिए। जमुना के दिए सोने को जब उसने सराफ को दिखाया तो वह नकली निकला। कुछ दिन बाद मैना ने जमुना को नरियावल चौराहे पर देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने जमुना को उसके बेटे राजू के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से और भी नकली जेवरात बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed