{"_id":"5c33ad29bdec2256c333ef63","slug":"81546890537-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! हत्या को आत्महत्या बनाने पर उतारू है पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहब! हत्या को आत्महत्या बनाने पर उतारू है पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्राइवेट कंपनी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राहुल सिंह की कथित हत्या के मामले को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस हादसे में बदलने जा रही है। ऐसा ही आरोप लगाकर मृतक की पत्नी और परिवारवालों ने एसएसपी दफ्तर में सीओ लाइन से शिकायत की। उन्होंने अविश्वास जताते हुए विवेचना किसी और थाने की पुलिस से कराने की मांग की।
कालीबाड़ी के फाल्तूनगंज निवासी राहुल सिंह की पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि उनके पति को दफ्तर में काम करने वाले दोस्त अमीश ने 26 नवंबर को रामपुर बुलाया था। अगले दिन फतेहगंज में शंखा पुल के ढलान पर उनका शव पड़ा मिला। उनकी स्कूटी ठीक हालत में थी। वहीं अमीश एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया था। पति की मौत चोटें और ज्यादा खून बहने से होने की पुष्टि हुई। पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। जब उन्होंने वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल से शिकायत की तो उनकी फटकार पर पुलिस ने अमीश के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली, लेकिन अब तक न ही अमीश को गिरफ्तार किया, न ही उससे पूछताछ की। आरोप लगाया कि विवेचक किसी प्रलोभन में हत्या को आत्महत्या बनाने में जुटे हैं। सीओ ने लक्ष्मी को जांच का आश्वासन दिया है।