{"_id":"5c2d11e6bdec22572460013c","slug":"81546457574-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेनू मर्डर केसः अब लखनऊ लैब में होगी रेनू के कथित सुसाइड नोट की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेनू मर्डर केसः अब लखनऊ लैब में होगी रेनू के कथित सुसाइड नोट की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुभाष नगर की रविंद्र नगर कॉलोनी में महीने भर पहले युवती का अपने ही घर के बाहर अधजला शव मिलने के मामले में पिता की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के महीने भर बाद भीू पुलिस घटना का कोई सुराग नहीं जुटा सकी है। शव के पास मिले पर्चे पर हैंड राइटिंग भी युवती की है या नहीं, इसकी भी पुष्टि नहीं हो सकी है। हैंडराइटिंग के मिलान के लिए अब यह पर्चा लखनऊ लैब भेजा जाएगा।
रविंद्र नगर में मृत मिली युवती रेनू के पिता डोरीलाल वर्मा ने रिपोर्ट लिखाई थी कि घटना से एक दिन पहले वह बेटे के साथ अपने गांव गए हुए थे। रेनू अपनी मां के साथ घर में थी और बाहर बैठक में सो रही थी। शव के पास मिले पर्चे को रेनू का सुसाइड नोट माना गया जिसमें लिखा था कि वह खुद जान दे रही है। पुलिस मान रही थी कि परिवार कोई सच्चाई छुपा रहा है। इंस्पेक्टर हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि पर्चा मुरादाबाद फोरेंसिक लैब भेजा गया था। वहां विशेषज्ञ न होने से हैंड राइटिंग मिलान नहीं हो सका। अब यह पर्चा लखनऊ लैब भेजा जाएगा।