{"_id":"5c2d11b8bdec2256f2026e7a","slug":"81546457528-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवरों ने गंदगी फैलाई तो मालिकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानवरों ने गंदगी फैलाई तो मालिकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशुओं पर रोकथाम लगाने के लिए अब पुलिस ने कमान संभाल ली है। जाम और हादसों का कारण बन रहे आवारा पशुओं पर रोकथाम के लिए बुधवार को पुलिस ने तीन डेयरी संचालकों को नोटिस दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर अगली बार सड़क पर उनके जानवर आवारा घूमते मिले तो इससे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सिविल लाइंस में नावल्टी चौराहा, रोडवेज, इस्लामिया मार्केट, चौपुला रोड, श्यामगंज रोड व अन्य भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अक्सर डेयरी वालों की गाय-भैंसें आवारा घूमती नजर आती हैं। इनके झुंड के साथ कोई उन्हें हांकने वाला भी नहीं होता। जानवर के बिदकने पर दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं और गोबर से सड़कें भी गंदी होती हैं। समझाने के बावजूद डेयरी वालों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसके चलते अब कोतवाली पुलिस ने डेयरी मालिकों को नोटिस देना शुरू किया है। बुधवार को आजमनगर के तीन डेयरी मालिकों को नोटिस दिए भी गए हैं।
शहर में 400 से ज्यादा डेयरियां
नगर निगम क्षेत्र में 400 से अधिक डेयरियां गलियाें एवं सड़कों पर संचालित हो रही हैं। इसमें सबसे खराब स्थिति बानखाना, गुलाबनगर, सुर्खा, पुराना शहर, चौपुला, मढ़ीनाथ, सिकलापुर, कालीबाड़ी, आजमनगर आदि क्षेत्रों में है।
विज्ञापन
नदी, नालों में बहाते गोबर बदबू और होती है गंदगी
डेयरी संचालक गोबर एवं अन्य गंदगी को पानी डालकर नाले-नालियों में बहा देते हैं। इसके चलते जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है और गलियों में बदबू भी बनी रहती है। लगभग हर दिन ही डेयरी को लेकर शिकायतें नगर निगम में पहुंच रही हैं। अब कुंभ भी शुरू हो गया है, जिसको लेकर शासन से भी सख्ती की जा रही है। इसको लेकर पिछले दिनों प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया था।
गोबर बहाने पर 50 हजार रुपये जुर्माना
कुंभ को लेकर डेयरी संचालकों पर विशेष सख्ती की जा रही है। शासन के निर्देश पर नगर निगम ने हाल ही में नाली एवं नदी में गोबर बहाने वालों पर 50 हजार रुपये तक जुर्माना लगाने के आदेश दिए हैं। पिछले दिनों इसका विज्ञापन भी निकाला चुका है और जुर्माने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी
बुधवार को कोतवाली पुलिस ने नावल्टी चौराहे के आसपास अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी। दुकानों का सामान हटवाकर जमकर हड़काया। सीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि अगर दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण खत्म नहीं किया तो बाहर रखा सामान जब्त करा लिया जाएगा और मुकदमा भी दर्ज होगा।
सिविल लाइंस में सड़कों पर जानवरों का उत्पात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए ही आजमनगर के तीन डेयरी संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। अब भी नहीं मानेंगे तो इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। - गीतेश कपिल, कोतवाली इंस्पेक्टर
डेयरी संचालकों को नदी एवं नाली में गोबर न बहाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। अगर ऐसा करेंगे तो 50 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। नगर निगम की टीमें इसको लेकर लगातार निगरानी कर रही हैं। - डॉ. अब्बास अली अंसारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी