{"_id":"5ca2730dbdec2213fd299e3e","slug":"71554150157-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद ने अगवा कर ली मेरी बेटी, कहीं मार न दिया हो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दामाद ने अगवा कर ली मेरी बेटी, कहीं मार न दिया हो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बेटी के अचानक लापता होने के बाद पिता ने उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ उसे अगवा कर हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट कराई है।
बारादरी के गांव डोहरा निवासी नीतू की शादी छह साल पहले फरीदपुर के गांव डभौरा के रोहित कुमार से हुई थी। पिता बच्चनलाल ने बताया कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। तीन साल पहले वह मायके लौट आई थी। दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट भी कराई थी। इस मुकदमे की दूसरी सुनवाई 13 मार्च को होनी थी। 20 दिसंबर की सुबह नीतू मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन फिर नहीं लौटी। पिता का आरोप है कि मुकदमा वापस न लेने पर ससुरालियों ने उसको अगवा कर लिया। उसे डर है कि कहीं बेटी को मार न दिया हो। बताया कि रोहित से पहले उनकी बड़ी बेटी की शादी हुई थी। लेकिन, बीमारी से उसकी मृत्यु हो जाने के बाद छोटी बेटी नीतू की शादी रोहित से कर दी थी।