फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तेजाब फेंका, किशोरी का चेहरा झुलसा

तेजाब फेंका, किशोरी का चेहरा झुलसा

Thu, 21 Feb 2019 10:22 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
तेजाब फेंका, किशोरी का चेहरा झुलसा
जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। एकतरफा प्रेम का विरोध जताने पर युवक ने किशोरी पर तेजाब फेंक दिया। इससे उसका चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। किशोरी के चीखने पर लोग इकट्ठे होने लगे तो आरोपी भाग निकला। आनन फानन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद किशोरी को सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार बाद उसे छुट्टी दे दी गई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना पसगवां के एक गांव के निवासी ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी जब भी घर से बाहर निकली तो क्षेत्र का ही शैलेंद्र कुशवाहा उसका पीछा करता था। कुछ दिन पहले उसकी बेटी ने यह बात घर वालों को बताई। उसने यह भी बताया कि उक्त युवक शादी करने की भी जिद कर रहा है। इस संबंध में आरोपी युवक के घर वालों को भी जानकारी दी गई। इस पर उसके परिवार के लोग झगड़ने पर आमादा हो गए। उसके बाद से दोनों के परिवार में बोल चाल बंद है। बृहस्पतिवार की दोपहर बेटी अपनी मां के साथ घर के बाहर बैठी थी। इसी बीच शैलेंद्र आ गया। जब तक मां-बेटी कुछ समझ पातीं, उसने जेब से शीशी निकालकर बेटी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


गनीमत रही कि आंख के नीचे मामूली रूप से ही तेजाब की छींटे पड़े हैं। लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही आरोपी की तलाश कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूनम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed