{"_id":"5c61d5c6bdec2253970c4a4b","slug":"71549915590-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉस मशीन खराब होने से नहीं बंटा राशन, मशीन तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉस मशीन खराब होने से नहीं बंटा राशन, मशीन तोड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पीओएस (पॉस) मशीन खराब होने से राशन नहीं बंटा तो लोगों ने हंगामा करके मशीन को तोड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मशीन तोड़ने का आरोप लगाने लगे। राशन विक्रेता ने प्रधान पति पर मशीन तोड़ने का आरोप लगाकर थाना कैंट में तहरीर दी है।
गांव कांधरपुर में सोमवार को एक राशन की दुकान पर गांव वालों ने जमकर हंगामा किया। गांव वालों के मुताबिक दुकान की पॉस मशीन खराब हो गई थी। विवाद बढ़ने के बाद दुकान संचालिका उर्मिला देवी ने मशीन तोड़ दी। हंगामा करने पर दरवाजे भी बंद कर लिए। वहीं कोटेदार उर्मिला का कहना है कि पास के ही गांव चनहेटा का कोटा भी उन्हें बांटना पड़ता है। इसके चलते बहुत परेशानी होती है। लोग भी अक्सर झगड़ा करते हैं। मशीन खराब होने के कारण कोटा नहीं बंट पाया तो पड़ोसी गांव के प्रधान पति वहां पहुंच गए और हंगामा कर मशीन तोड़ दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।