{"_id":"5c424123bdec227367365d0f","slug":"71547845923-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बेटे की हत्या का खुलासा नहीं तो वापस करो गिफ्ट का मोबाइल’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘बेटे की हत्या का खुलासा नहीं तो वापस करो गिफ्ट का मोबाइल’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बेटे की हत्या के खुलासे की आस लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगाते पूर्व प्रधान से विवेचकों ने खूब तोहफे लिए। किसी ने मोबाइल लिया तो किसी ने नकद रुपये। मगर बेटे की हत्या का खुलासा नहीं हुआ और एक-एक करके 11 विवेचक बदल गए। इसके चलते शुक्रवार को प्रधान ने एसएसपी मुनिराज जी. के समक्ष पेश होकर विवेचकों को तोहफे में दिए मोबाइल और रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। एसएसपी ने एसपी देहात को मामले की जांच सौंपी है।
अलीगंज थाने की गौंटिया नौगवां ब्रह्मनान के पूर्व प्रधान सुरेश पाल वर्मा ने बताया कि 19 अक्तूबर 2015 को उनके बेटे का शव रेलवे लाइन पर मिला था। वह आंवला कॉलेज में पढ़ रहा था। घर से कमरे पर जाते वक्त लापता हो गया और फिर उसका शव मिला। काफी पैरवी के बाद तो पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट लिखी लेकिन इसके बाद टालमटोल शुरू हो गया। हत्या के कई साक्ष्य मिलेे। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा भी लेकिन सेटिंग करके सबको छोड़ दिया। राजनीतिक दबाव में हत्या के मामले को आत्महत्या का रूप दिया जाने लगा। हत्या के बाद से अब तक करीब 11 विवेचक बदल गए हैं। मगर किसी ने कुछ नहीं किया। बल्कि उनसे ठगी जरूर होती रही। किसी विवेचक ने उससे नकद रुपये लिए तो किसी ने मोबाइल लिया। एक विवेचक ने तो दुकान पर जाकर अपनी पसंद का मोबाइल लिया, जिसकी रसीद भी उन्होंने दरोगा के नाम से कटवाई। एसएसपी मुनिराज जी. ने शिकायत को गंभीरता से लेेते हुए एसपी देहात डॉ. संसार सिंह को जांच के निर्देश दिए हैं।