फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जेसीबी से कटी अंडर ग्राउंड केबिल, बिजली गुल

जेसीबी से कटी अंडर ग्राउंड केबिल, बिजली गुल

Tue, 08 Jan 2019 01:18 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी से कटी अंडर ग्राउंड केबिल, बिजली गुल
बरेली। नगर निगम के खुद रहे नाले से जगतपुर क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। पावर कारपोरेशन के जेई ने ठेकेदार के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर दी है। जलभराव से निजात दिलाने के लिए जगतपुर में नाला खोद रहा है। मजदूरों के नाला खोदने से जगतपुर से आकाशपुरम जा रही अंडर ग्राउंड केबिल कई जगह से कट गई जिससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। जेई आरके झा ने कई बार ठेकेदार को अंडरग्राउंड केबिल के बारे में बताया लेकिन उन्होंने लापरवाही बरतते हुए जेसीबी से खुदाई करा दी। केबिल कटने से करीब ढाई हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई। जेई झा का कहना है कि केबिल कटने से विभाग को करीब 14 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाना बारादरी में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed