{"_id":"5be0b11fbdec2269812a956a","slug":"71541452063-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के भाई और सभासद को जमकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के भाई और सभासद को जमकर पीटा
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात कार से साइकिल टकराने की मामूली घटना के बाद मौके पर पहुंचे खुराफातियों ने भाजपा नेता के भाई और फरीदपुर के सभासद को पीटकर उनकी कार तोड़ दी। स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। देर रात प्रेमनगर थाने में भाजपा नेता भी पहुंच गए।
भाजपा बृज प्रांत संगठन मंत्री भवानी सिंह के पीए फतेहगंज पूर्वी स्थित पैतृक गांव परेवा से नारद मुनि के भाई सचिन कार से शहर की ओर आ रहे थे। उनके साथ फरीदपुर में वार्ड नौ के सभासद आकाश भी थे। रात करीब 11 बजे इनकी कार से केयर हास्पिटल के सामने एक साइकिल सवार को टक्कर लग गई। यह लोग कार से उतरकर साइकिल सवार से बात करने लगे। इस बीच मौके पर काफी भीड़ लग गई। तभी मॉडल टाउन का विक्की अपने सात-आठ साथियों के वहां पहुंचा और झगड़ा करने लगा। बात बढ़ी तो विक्की और उसके साथियों ने सचिन और आकाश को पीटना शुरू कर दिया। उनकी कार पर भी डंडे और ईटें बरसाईं। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची तो हमलावर भागने लगे, मगर विक्की को पकड़ लिया। पहले इज्जतनगर थाने की पुलिस आई। बाद में पता लगा कि घटनास्थल प्रेमनगर का है तो इन्हें वहां ले जाया गया। देर रात इन लोगों ने विक्की को प्रेमनगर पुलिस को सौंपकर घटना की तहरीर दी। सचिन की पैरवी में विधायक पप्पू भरतौल के बेटे विक्की भरतौल भी थाने आ गए और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।