फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जा रहा हूं मैं, अब सब ठीक हो जाएगा.. फोन के बाद मिली लाश

जा रहा हूं मैं, अब सब ठीक हो जाएगा.. फोन के बाद मिली लाश

Tue, 02 Oct 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
जा रहा हूं मैं, अब सब ठीक हो जाएगा.. फोन के बाद मिली लाश
आलमगीरीगंज में किराये के मकान में रह रहे चंदौसी के युवक ने खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक उसका अपनी तहेरी बहन से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को खुदकुशी से पहले उसने उसे फोन करके कहा कि वह जा रहा है, अब सब ठीक हो जाएगा। कुछ देर बाद उसकी तहेरी बहन उसके घर पहुंची तो वहां उसकी लाश मिली।
विज्ञापन

खुदकुशी करने वाला चंदौसी का युवक विवाहित होने के साथ एक बच्चे का पिता भी था। उसकी तहेरी बहन ने उसे कुछ समय पहले आलमगिरीगंज में महेंद्र के घर में एक कमरा महीना भर पहले ही किराये पर दिलाया था। युवक ने अपने परिवार में नौकरी करने गाजियाबाद जाने की की बात कही थी। सोमवार को युवक ने अपने परिजनों और तहेरी बहन को फोन करके बताया कि वह सब छोड़कर जा रहा है.. अब सब ठीक हो जाएगा। तहेरी बहन के मुताबिक वह शाम 5:30 बजे उसके घर पहुंची तो युवक तख्त पर बेसुध पड़ा था। उसने मकान मालिक और पड़ोसियों को बुलाया। उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को युवक के गले पर नीला निशान मिला। दाएं हाथ पर मेहंदी से आई लव यू लिखा मिला। इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि मृतक के गले की हड्डी (ट्राइका) को केमिकल जांच के लिए भेजा गया है। डॉक्टरों ने विसरा भी सुरक्षित किया है। उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ चंदौसी में फर्जी आईडी पर सिम कार्ड देने का मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed