फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तांत्रिक ने मां पर बताया हवा का चक्कर और बेटी को लेकर हो गया रफूचक्कर

तांत्रिक ने मां पर बताया हवा का चक्कर और बेटी को लेकर हो गया रफूचक्कर

Sat, 01 Sep 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 01 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
तांत्रिक ने मां पर बताया हवा का चक्कर और बेटी को लेकर हो गया रफूचक्कर
तांत्रिक ने बीमार महिला पर ऊपरी साया बताकर परिवार को बातों में फंसा लिया। मां का साया बेटी पर उतारकर ठीक करने की बात कही और परिवार को सर्किट हाउस के पास स्थित मजार पर बुला लिया। वहां से पिता को सामान लेने बाजार भेज दिया और बेटी को नहलाने की बात कहकर उसे भगा ले गया। लड़की के पिता ने कोतवाली में शिकायत की है।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे बिथरी चैनपुर के गांव उड़ला जागीर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर बीमार रहती है। काफी इलाज के बाद भी फायदा नहीं हुआ। इसी बीच किसी ने राय दी कि दवा के साथ ऊपरी हवा का भी इलाज कराओ। इस पर करीब तीन महीने पहले वह ठिरिया निवासी अपने परिचित तांत्रिक के घर पहुंचा और अपनी समस्या बताई। तांत्रिक ने पत्नी पर हवा का चक्कर बताकर झाड़-फूंक शुरू कर दी। आरोप है कि 20 अगस्त को तांत्रिक अपने दो साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और कहा कि तुम्हारी पत्नी को पूरी तरह ठीक कर दूंगा। पत्नी का साया तुम्हारी बेटी पर उतार दूंगा और फिर उसे ठीक कर दूंगा। इसके लिए दोनों को अगले दिन सर्किट हाउस के पास स्थित मजार पर लेकर आना होगा। वह दोनों को लेकर मजार पर पहुंचे तो तांत्रिक ने एक पर्चे पर कुछ सामान लिखकर दिया और बाजार से लाने भेज दिया। इसके बाद बेटी को नहलाने ले जाने के बहाने ले गया फिर नहीं लौटा। तांत्रिक के जाने के बाद उसके दोनों साथी भी वहां से गायब हो गए। ठिरिया में तांत्रिक और उसके दोस्तों के घर गए लेकिन सभी फरार मिले। शुक्रवार को इस मामले की शिकायत कोतवाली में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed