{"_id":"5b3bbe044f1c1ba5468b4707","slug":"71530641924-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामतारा के बाद साइबर ठगों की नई लोकेशन मणिपुर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जामतारा के बाद साइबर ठगों की नई लोकेशन मणिपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
cyber crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कई लोगों को लाखों रुपये की चपत लगाने वाले साइबर ठगों की नई लोकेशन मणिपुर में मिलने के बाद साइबर सेल के अधिकारी भी हैरान है। साइबर ठगों का गढ़ माने जाने वाले जामताड़ा (झारखंड) के बाद अब मणिपुर का नाम सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम को मणिपुर भेजने की भी तैयारी की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि साइबर ठग आम लोगों से भले ही जामताड़ा और मणिपुर से संपर्क साध रहे हों लेकिन खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से रुपये बेंगलुरू और दिल्ली में निकाले जा रहे हैं।
साइबर ठग खुद को बैंक अधिकारी बताकर फोन कॉल के जरिये लोगों से एटीएम पासवर्ड या सीवीवी नंबर पूछ लेते हैं और फिर पलक झपकते ही हजारों रुपये काते से उड़ा लेते हैं। पिछले दिनों शहर में साइबर ठगों ने कई लोगों को शिकार बनाकर उन्हें लाखों रुपये की चपत लगा दी। इन मामलों की जांच कर रही क्राइम ब्रांच को मोबाइल नंबर ट्रेस करने पर अब तक जामताड़ा (झारखंड) की लोकेशन मिलती थी लेकिन कुछ केसों में हाल में सामने आए नंबरों को ट्रेस करने पर नई लोकेशन मणिपुर की सामने आ रही है। अब क्राइम ब्रांच की टीम जामताड़ा के साथ ही मणिपुर भी तफ्तीश के लिए जाएगी।
साइबर ठग ये झांसा देकर करते हैं जालसाजी
- आधार से बैंक खाते को लिंक करना।
- प्रधानमंत्री की डिजिटल योजना से बैंक खाते को जोड़ना।
- एटीएम ब्लॉक होने की बात कहकर पासवर्ड पूछना।
- खाते में न्यूनतम से कम बैलेंस होने का बहाना।
- बैंक खाते को अपडेट करने का बात कहकर।