{"_id":"593986b94f1c1bb1078b4568","slug":"71496942265-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकअप पर प्रेमी ने होमगार्ड के साथ्ा छात्रा के पिता को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रेकअप पर प्रेमी ने होमगार्ड के साथ्ा छात्रा के पिता को पीटा
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीए की छात्रा का ब्रेकअप होने के बाद अब पूर्व प्रेमी उसके पिता को मैसेज भेजकर धमकी दे रहा है कि अब वह छात्रा की शादी नहीं होने देगा। पोस्टर चस्पा करके उनकी बेटी को बदनाम कर देगा। वहीं आरोप है कि उसने अपने दोस्त होमगार्ड के साथ मिलकर उनके घर पर हमला बोल दिया और मारपीट की। गुरुवार को पीड़िता पिता और छात्रा के भाई ने प्रेमनगर थाने में तहरीर सौंपी है।
जनकपुरी में बीए की छात्रा का एक युवक से जुलाई 2016 में प्रेम प्रसंग हो गया था। लेकिन जल्द दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब छात्रा के मुताबिक युवक उस पर मिलने के लिए दबाव बना रहा है। आरोप है कि युवक ने अपने एक दोस्त होमगार्ड के साथ मिलकर उसके घर में घुस आया। छात्रा के पिता और शिक्षक भाई के साथ मारपीट की। युवक की गुंडई से परेशान होकर छात्रा के पिता ने उसकी शादी की बात शुरू कर दी। जब यह बात युवक को पता चली तो उसने छात्रा और पिता के मोबाइल नंबरों पर अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया। धमकी दी कि वह उसकी शादी कहीं तय नहीं होने देगा। पूरे शहर में पोस्टर चस्पा करके उसको बदनाम कर देगा।
छात्रा से 45 हजार भी वसूले
छात्रा का आरोप है कि युवक ने उसको गुमराह करके 45 हजार रुपये भी ऐठ लिए थे जो वापस नहीं किए थे। युवक की नियत में खोट देखकर छात्रा ने उससे ब्रेकअप किया था। लेकिन युवक अब गुंडई कर रहा है। प्रेमनगर थाने के इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि युवक के घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह भागा हुआ था।