फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आईपीएल सट्टे में हारे रुपये चुकाने को लुटेरे बने छात्र

आईपीएल सट्टे में हारे रुपये चुकाने को लुटेरे बने छात्र

Wed, 03 Apr 2019 02:11 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 03 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल सट्टे में हारे रुपये चुकाने को लुटेरे बने छात्र
बरेली। आईपीएल के सट्टे में रुपये हारने के बाद चुकाने का दबाव बना तो दो छात्रों ने अपराध का रास्ता चुन लिया। छात्रों ने पीलीभीत बाईपास पर एक महिला से मोबाइल लूटकर कर्ज चुकाया। पीड़ित महिला की बताई डिटेल के आधार पर पुलिस ने छात्रों और मोबाइल के खरीदारों को पकड़ लिया। आरोपी छात्रों को जेल भेज पुलिस ने खरीददारों को सांठंगांठ कर थाने से ही छोड़ दिया।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र की आकाश पुरम कालोनी निवासी सुनैना सक्सेना जॉब करती हैं। सुनैना के मुताबिक रुहेलख़ंड कालेज जाते वक्त रास्ते में दो बाइक सवार उनका मोबाइल लूट कर भाग गए। सुनैना ने तुरंत बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक लुटेरों को उनकी मोटरसाइकिल का नंबर ट्रेस कर सोमवार शाम डोहरा मोड़ के पास पकड़ लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों बारहवीं के छात्र हैं। एक सुपरसिटी कालोनी तो दूसरा सनराइज कालोनी में रहता है। मोबाइल के बारे में पूछा तो उन्होंने जगतपुर निवासी एक खरीददार और उसके एक दोस्त का नाम बताया। पुलिस ने दोनों को लूट के मोबाइल समेत पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि छात्र रविवार को आईपीएल पर लग रहे सट्टे में रुपये हार गए थे। रुपये देने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी थी। फिर भी रुपये नहीं दे पाए तो एक मोबाइल जमा कर गए थे। जिसके पास छात्रों ने मोबाइल जमा कराया वह भी एक दूसरे व्यक्ति के सट्टे के रुपयों का कर्जदार था। उसने अपने दोस्त से साढ़े पांच हजार रुपये उधार लिए और उन्हें मोबाइल देकर अपना कर्ज चुकाया। पुलिस इनसे मिली सूचना के मुताबिक सट्टे का नेटवर्क खंगालने की कोशिश कर रही है। रात भर बैठाने के बाद पुलिस ने सांठ गांठ कर दोनों मोबाइल खरीददारों को थाने से ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed