फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कपड़ा व्यवसायी की पत्नी से पुलिस चेकिंग के नाम पर टप्पेबाजी

कपड़ा व्यवसायी की पत्नी से पुलिस चेकिंग के नाम पर टप्पेबाजी

Sat, 16 Mar 2019 02:23 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 16 Mar 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
कपड़ा व्यवसायी की पत्नी से पुलिस चेकिंग के नाम पर टप्पेबाजी
कपड़ा व्यवसायी की पत्नी से पुलिस चेकिंग के नाम पर टप्पेबाजी - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। जनकपुरी निवासी कपड़ा व्यवसायी की 65 वर्षीय पत्नी से शुक्रवार सुबह आठ बजे तीन लाख रुपये कीमत के जेवरों की टप्पेबाजी कर ली गई। उन्हें पुलिस चेकिंग का डर दिखाकर बाइक सवार युवकों ने जेवर उतरवाकर रूमाल में बांधकर थमा दिए, बाद में देखा तो उसमें पत्थर निकले। टप्पेबाजों की तस्वीर कई सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनकपुरी निवासी अवनीश गुप्ता का बड़ा बाजार में कला निकेतन नाम से साड़ी शोरूम है। शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी सरोज गुप्ता घर से सत्संग में राजेंद्रनगर जा रही थीं। अवध होटल के पास एक बाइक पर सवार दो युवक आकर रुके। दूसरी बाइक पर उनका एक अन्य साथी था, जो सोने की मोटी चेन पहने था। दोनों ने उसे डांटा कि खराब माहौल है और तुम सोने की चेन पहने घूम रहे हो। इसे उतारकर रखो। तब उनका साथी चेन जेब में रखकर चला गया। सरोज ये सब देख रही थीं। बाद में दोनों युवकों ने उनसे कहा कि आंटी आप तो समझदार हैं, इतने जेवर पहनकर कहां जा रही हैं, आगे पुलिस भी चेकिंग कर रही है। उन्होंने उनके जेवर उतरवाए और उन्हीं से रूमाल मांगकर उसमें रखते हुए उनके स्वेटर की जेब में ठूंस दिए। कहा कि अब जाइए। सहमी सरोज मंदिर की ओर चली गईं। वहां रूमाल खोलकर देखा तो अवाक रह गईं, उसमें पत्थर थे। महिला ने सूचना दी तो परिजन पहुंच गए। इसके बाद प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट लिखा दी गई। जेवरों में सोने के चार कड़े, चार अंगूठी और मंगलसूत्र बताया गया, जिसकी कीमत करीब तीन लाख है। सरोज के मुताबिक आगे चल रही कॉलोनी की एक और महिला को भी इन्होंने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह चली गई।
विज्ञापन


महिला के बेटे ने खुद ही जुटाए साक्ष्य
- पुलिस के भरोसे रहने के बजाय महिला के पुत्र सारंग गुप्ता ने काफी समझदारी का परिचय दिया। उन्होंने घटना के बाद इलाके के घरों और दुकानों के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकलवाकर तहरीर के साथ पुलिस को सौंप दिए। कई फुटेज में बाइक सवार युवकों के चेहरे एकदम साफ दिख रहे हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टप्पेबाज जल्दी चिह्नित कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में टप्पेबाजी की वारदातें आम
- इससे पहले भी डीडीपुरम में इसी तरह टप्पेबाजी की कई वारदातें हो चुकी है। कुतुबखाना के भीड़ भरे बाजार में भी टप्पेबाजी और छिनैती समेत पर्स लूट की घटनाएं लगभग रोज होती हैं, इनमें से अस्सी फीसदी मामले दर्ज नहीं होते और बाकी में कार्रवाई नहीं हो पाती। तीन दिन पहले बीसलपुर निवासी फौजी की पत्नी के पर्स से जेवर और नकदी पार की गई थी। महीने भर पहले बैंक कर्मी की बहन का पर्स उड़ा लिया गया था।


- प्रेमनगर थाना क्षेत्र में महिला से टप्पेबाजी की घटना हुई है। इस मामले में रिपोर्ट लिखी गई है। पुलिस को जल्दी सटीक खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। - अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed