{"_id":"5c3e4374bdec2273504f7247","slug":"61547584372-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी खाली थी.. मोबाइल चोर को पीटती रही भीड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी खाली थी.. मोबाइल चोर को पीटती रही भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास हो रहे मकरसंक्रांति के भंडारे में एयरटेल कर्मचारी की जेब से मोबाइल चोरी करना एक युवक को भारी पड़ गया। पब्लिक उसे पीटती अयूब खां चौकी लाई तो वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं था। दस मिनट तक चौकी पर मारपीट और हंगामा हुआ। बाद में पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई, उसके खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
एयरटेल के जोनल ऑफिस में कार्यरत संजीव अपने साथियों के साथ रोडवेज स्टैंड के पास भंडारा करा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे संजीव ने अपनी पेंट की जेब पर किसी का हाथ महसूस किया। देखा तो करीब 28 साल के युवक ने जेब से मोबाइल निकाल लिया है। संजीव साथियों के संग वह उसे लेकर अयूब खां पुलिस चौकी आए। यहां कोई दरोगा या सिपाही नहीं दिखा तो ये लोग आरोपी को बैठाकर पुलिस का इंतजार करने लगे। इस बीच आरोपी ने भागने की कोशिश की। उसे पकड़ा तो उसने संजीव के हाथ में काट लिया। उसने शराब पी रखी थी। वह गालियां देने लगा तो भीड़ बेकाबू हो गई। चौकी में ही गिराकर उसकी पिटाई की गई। इस दौरान आरोपी भी बचाव की मुद्रा में न होकर हमलावर था। दस मिनट बाद पुलिस आई और उसे कोतवाली ले गई। आरोपी बड़बड़ाता रहा कि इस बार मर्डर करके जेल जाएगा तो संजीव का नाम लेगा। उसने खुद को ताड़ीखाना निवासी लक्ष्मण बताया। पुलिस ने संजीव की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कर ली। चौकी प्रभारी लवनीश कुमार का कहना था कि आसपास कई भंड़ारे थे। उनकी ड्यूटी हनुमान मंदिर पर भंडारे की भीड़ को नियंत्रित करने में लगी थी। इसलिए थोड़ी देर चौकी खाली रही।