{"_id":"5b3929154f1c1bf16e8bada1","slug":"61530472725-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा देकर रचाई शादी, युवती ने पिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा देकर रचाई शादी, युवती ने पिया जहर
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किशोर बाजार में रहने वाले शोहदे ने नशा देकर युवती से शादी रचा ली। होश आने पर युवती ने उसके साथ रहने को मना किया तो वह कुछ तस्वीरों का हवाला देकर परेशान करने लगा। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने जहर पी लिया। उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। उधर, पुलिस के सुनवाई न करने पर युवती की मां ने शनिवार को एसएसपी कलानिधि नैथानी से मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बिहारीपुर की रहने वाली महिला के मुताबिक उसकी 22 वर्षीय बेटी को किशोर बाजार के पास रहने वाला विनय प्रकाश तंग करता था। बाजार में निकलने पर छेड़खानी करके परेशान करता था। फोन पर भी अश्लील बात करके जबरदस्ती शादी करने का दबाव बनाता था। आरोप है कि विनय ने अपनी भाभी, बहन और जीजा की मदद से उनकी बेटी को नशा देकर फर्जी शादी रचा ली। उनकी बेटी के नशे की हालत में घर आने पर राज खुला, लेकिन उनकी बेटी विनय के साथ नहीं गई, बल्कि शादी से भी इंकार करती रही। विनय धमकी देने लगा कि तुम्हारी तस्वीरें मेरे पास हैं, पूरे परिवार को बदनाम कर दिया जाएगा। फिर वह पीछा छोड़ने के लिए दस लाख रुपये मांगने लगा। इन प्रताड़नाओं से तंग आकर युवती ने बीती 21 जून को जहर पी लिया, जिसके बाद कई अस्पताल बदलने के बावजूद युवती की स्थिति में अभी कोेई सुधार नहीं है। डॉक्टरों ने उसकी हालत काफी गंभीर बताई है।