{"_id":"5afc91154f1c1b5a798b4783","slug":"61526501653-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पिटाई के आरोपों के बाद पोस्टमाअऱ्म से कतराती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पिटाई के आरोपों के बाद पोस्टमाअऱ्म से कतराती रही पुलिस
Updated Thu, 17 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फ्लैग-पुलिस दबिश के दौरान ड्रग्स सप्लायर मैकिया उर्फ चाची की मौत का मामला
हेडिंग-सच सामने आने के डर से पुलिस ने नहीं कराया पोस्टमार्टम
एसएसपी बोले- मैकिया की मौत होने के बाद पहुंची थी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। अंतरराज्यीय ड्रग्स सप्लायर मैकिया उर्फ चाची की दबिश के दौरान मौत होने के बाद पुलिस उसके शव का पोस्टमार्टम कराने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। दरअसल, मैकिया की मौत के बाद उसके घर वालों ने श्यामगंज चौकी का घेराव कर पुलिस की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया था। बुधवार को पुलिस ने अपने बचाव में एक वीडियो क्लिप जारी की, जिसमें दिलीप पुलिस को क्लीन चिट देते हुए कह रहा है कि मैकिया की मौत पुलिस के पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी, लेकिन मौत हुई कैसे, इसके बारे में न दिलीप कुछ कह रहा है और न पुलिस।
अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार रात करीब 9:30 बजे बारादरी थाना पुलिस ने गंगापुर की ड्रग्स सप्लायर मैकिया उर्फ चाची (57) के घर दबिश दी थी। इसी दौरान मैकिया की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि दबिश के दौरान एक पुलिस वाले ने मैकिया के पेट में लात मार दी थी, इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई से गुस्साए मैकिया के घरवालों ने मोहल्ले के लोगों के साथ रात में ही शहामतगंज पुलिस चौकी पर लाश रखकर हंगामा किया था। बुधवार को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बयान जारी किया कि पुलिस मैकिया की मौत के बाद दबिश देने पहुंची थी। इसके बाद एक वीडियो भी जारी किया गया। अगर मैकिया के शव का पोस्टमार्टम कराया जाता तो उसकी मौत की वजह सामने आ जाती, इसलिए पुलिस ने पोस्टमार्टम ही नहीं कराया।