{"_id":"5ccf3ca0bdec2207066c90f4","slug":"51557085344-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो ड्राइवर की पत्नी से दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टेंपो ड्राइवर की पत्नी से दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बनाई
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाने के एक गांव में टेंपो ड्राइवर की पत्नी से दुष्कर्म कर पड़ोसी युवक ने उसकी वीडियो क्लिप बना ली और भविष्य में संबंध न बनाने पर सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने चुनाव का हवाला देकर तहरीर रख ली थी। इसके बाद भी रिपोर्ट नहीं हुई तो एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
टेंपो ड्राइवर की पत्नी ने बताया कि 22 अप्रैल को वह अपने घर में थी। पति टेंपो चलाने तो परिवार के अन्य सदस्य गेहूं काटने गए थे। तभी पड़ोस का युवक तमंचा लेकर घर में घुस आया। उसने जान से मारने की धमकी देकर संबंध बनाए और वीडियो क्लिप भी बना ली। कहा कि भविष्य में संबंध नहीं बनाए या शिकायत की तो इसे नेट पर डालकर बदनाम कर देगा। महिला के मुताबिक शाम को पति के आने पर वो लोग कैंट थाने गए पर पुलिस ने चुनाव के बाद कार्रवाई की बात कहकर तहरीर रख ली। तब से वह रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। महिला शनिवार को पति के साथ एसएसपी से मिली। उन्होंने तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। रविवार को रिपोर्ट लिख ली गई। पुलिस ने आरोपी को भी पकड़ लिया। कैंट इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि महिला पहले थाने आई ही नहीं थी। आदेश के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली गई है। मामला प्रेमप्रसंग का बताया जा रहा है, हालांकि पूरी जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।